
दुर्ग रेंज आइजी की सूचना पर बालोद पुलिस ने नाकेबंदी कर जिले के कांकेर पुरुर मार्ग पर मरकाटोला के पास गांजा परिवहन कर रही कार को जब्त किया।
छत्तीसगढ़ में अब तक बाहर से होने वाले गांजा तस्करी में पुलिस ने करोडों के गांजा जब्त किए हैं। फिर भी नशाखोरी इतनी ज्यादा है छत्तीसगढ़ में की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। आपको भी पता चलेगा की गांजा तस्कर कितना दिमाग लगाते है गांजा खपाने में तो आप भी कहेंगे क्या तरीका है। जी हाँ कुछ ऐसा ही हुआ इस बार जब पुलिस ने जब्त किया यह लाखों का गांजा।
गांजा तस्करी की खबर मिलते ही आइजी की सूचना पर बालोद पुलिस ने नाकेबंदी कर जिले के कांकेर पुरुर मार्ग पर मरकाटोला के पास गांजा परिवहन कर रही कार को जब्त किया। न्यायाधीश का नंबर होने की वजह पुलिस को भी शक नहीं हुआ। मगर मिली सूचना के मुताबिक नाकाबंदी कर पुलिस ने चेकिंग शुरू की तब दो आरोपी मौके पर ही कार छोड़ भागे ।कार से 8 लाख रुपए का 100 किलो गांजा बरामद किया गया है। नाकेबंदी देख दो युवक कार को छोड़कर जंगल में भाग गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ देर तक तो पुलिस भी सोंचती रही की गांजा तस्कर सरकारी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे थे पुलिस को गुमराह करने के लिए।
आइजी ने एसपी को चेकिंग के दिए थे निर्देश
दुर्ग रेंज आइजी जीपी सिंह को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बस्तर की तरफ से एक कार में गांजा परिवहन किया जा रहा है। आइजी ने बालोद एसपी आईके एलिसेला को निर्देशित किया। एसपी एलिसेला ने गुरुवार को थाना, चौकी एवं कैम्प के प्रभारियों को नाकेबंदी कर चेकिंग करने कहा। गुरुर थाना अंतर्गत मरकाटोला कैम्प में नाकेबंदी के दौरान सूचना मिली कि एक कार जिसका नंबर सीजी 04 केएफ 7333 हैं। जिसे मरकाटोला घाट के पास रोका गया। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची।
कार में बैठे 2 व्यक्ति वाहन छोड़ जंगल की ओर भागे
पुलिस टीम के वाहन चेक करने पर 11 बंडल गांजा का पैकेट, जो लगभग 100 किलोग्राम है, जब्त किया गया। इसकी कुल कीमत 8 लाख रुपए बताई गई है। कार के अंदर 2 अन्य नंबर प्लेट भी मिले हैं। जिसमें एक नंबर प्लेट में न्यायाधीश लिखा हुआ है। एसपी एलिसेला ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना कर रही हैं एवं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
न्यायाधीश लिखा व यूपी पासिंग नंबर प्लेट बदल-बदल कर करते थे तस्करी
एसपी शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि जब्त किए गए अलग-अलग नंबर प्लेट को देख यह कहा जा सकता है कि आरोपी नंबर प्लेट बदल-बदल कर गांजे की तस्करी करते थे। यूपी पासिंग का नंबर प्लेट के अलावा न्यायाधीश लिखा हुआ नंबर प्लेट कार में मिला है।
चेसिस नम्बर से असली कर मालिक की तलाश भी की जा रही है। एसपी ने आगे बताया कि पुलिस ऐसे क्षेत्रों में लगातार सर्चिंग भी की जाती है। वही इस मामले में एएसपी जेआर ठाकुर ने बताया कि अभी इस मामले में और जांच चल रही है। अभी इनकी जड़ तक जाना है। आगे और खुलासा हो सकता है।