रायपुर

सार्वजनिक नल से निकला लाल सांप, गरमाई नगर निगम की राजनीति

राजधानी रायपुर के नगर निगम के सार्वजनिक नल से जिंदा सांप निकलने से खलबली मच गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 10:29 AM IST
सार्वजनिक नल से निकला लाल सांप, गरमाई नगर निगम की राजनीति
सार्वजनिक नल से निकला लाल सांप, गरमाई नगर निगम की राजनीति

रायपुर. राजधानी रायपुर के नगर निगम के सार्वजनिक नल से जिंदा सांप निकलने से खलबली मच गई है। तात्यापारा वार्ड स्थित एक घर के नल से पानी के साथ लाल रंग का करीब 1 फीट लंबा सांप निकला। इस घटना के बाद नगर निगम की सियासत उफान पर है। विपक्ष के अधिकारियों और सत्तापक्ष को आड़े हाथो लिया है। आपको बता दें कि हॉल ही में रायपुर को स्वच्छ पानी के मामले में देशभर में पांचवां स्थान मिला है।

नेताप्रतिपक्ष सूर्यकांत राठौर ने कहा कि ये गंभीर लापरवाही है, जनता की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। निगम के अधिकारी रिकॉर्ड बनाने की दौड़ में लगे हुए हैं। भले ही ग्राउंड में कुछ हुआ न हो, लेकिन हकीकत सामने है। सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा का कहना है कि भले ही निगम के फिल्टर प्लांट से शुद्ध पानी की सप्लाई निगम प्रशासन कर रहा हो, लेकिन वास्तविकता सबके सामने सांप के रूप में आ रही है।

उन्होने बताया कि नल से सांप निकलने की सूचना देने के बाद जोन सात के दो सब इंजीनियर मौके पर पहुंचे, तो भी घबरा गए। दोनों सब इंजीनियरों ने भी माना कि पाइप लाइन में कहीं लीकेज होगा, इसके जरिए सांप घूसा होगा।

निगम के उपनेता प्रतिपक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि जो बाल्टी में तैर रहा है वो सांप है, लेकिन महापौर एक टीवी चैनल को बयान देकर सांप को जड़ बता रहे हैं, जो दुर्भाग्यजनक है। इस तरह का गुमराह करने वाला बयान देना महापौर को शोभा नहीं देता।

महापौर प्रमोद दुबे का कहना है कि तात्यापारा वार्ड के हनुमान गली में नल से सांप निकलने की जानकारी मिली थी। मैने तत्काल जोन सात के अधिकारियोंं को फोन कर पाइप की लीकेज ढूंढकर तत्काल ठीक करने को कहा है।

Updated on:
19 Nov 2019, 10:29 AM IST
Published on: