रायपुर

बिजली गुल होने पर भी बंद नहीं होगा टै्रफिक सिग्नल, 39 जगहों पर लगेगा सोलर पावर जनरेटर

स्मार्ट सिटी कंपनी लगा रही सोलर पावर जनरेटर
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 9:11 AM IST
cg news
बिजली गुल होने पर भी बंद नहीं होगा टै्रफिक सिग्नल, 39 जगहों पर लगेगा सोलर पावर जनरेटर

रायपुर. राजधानी में करीब 39 चौक-चौराहों और तिराहे पर लगे टै्रफिक सिग्नल अब बिजली गुल होने के बाद बंद नहीं होगा। टै्रफिक सिग्नलों को अत्याधुनिक करने के साथ अब बिजली गुल होने पर चालू रखने के लिए स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा सोलर पावर जनरेटर लगाया जाएगा। इस जनरेटर में चार घंटे पावर बैकअप भी रहेगा। इसके अलावा इस सोलर पावर पैनल से ही दिन में टै्रफिक सिग्नल संचालित होगा।

शास्त्री चौक, खजाना चौक, आनंद नगर चौक, भारत माता चौक, तेलीबांधा चौक, तेलीबांधा थाना रिंग रोड, वीआइपी चौक, मरही माता चौक, देवेंद्र नगर चौक, फाफाडीह चौक, रेलवे स्टेशन चौक, तेलघानी नाका चौक, जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, तात्यापारा चौक, आजाद चौक, आमापारा चौक, अवंती विहार चौक, अशेाका टावर शंकर नगर, कालीबाड़ी चौक, पुलिस लाइन धमतरी गेट, सिद्धार्थ चौक, लाखेनगर चौक, न्यू राजेंद्र नगर चौक रिंग रोड एक, भाठागांव चौक, कुशालपुर चौक, हीरापुर चौक, गोगांव टर्निंग रिंग रोड दो, झाबक पेट्रोल पंप तिराहा, भनपुरी तिराहा, कालीमाता तिराहा, पुरानी बस्ती थाना जंक्शन, अग्रसेन चौक, केनाल रोड रिंग रोड एक, केनाल चौराहा पंडरी, पंडरी कपड़ा मार्केट, भगत सिंह चौक एसआरपी, मोतीबाग चौक बंजारी बाबा, पुराना फायर ब्रिगेड चौक शामिल हैं।

रायपुर, स्मार्ट सिटी कंपनी के स्मार्ट सिटी के इंजीनियर, प्रमोद भास्कर ने बताया तहत जहां-जहां आइटीएमएस के तहत अत्याधुनिक टै्रफिक सिग्नल लगाए जा रहे हैं।

वहां-वहां सोलर पावर बैकअप वाला जनरेटर लगाए जा रहे हैं, ताकि बिजली गुल होने पर भी टै्रफिक सिग्नल का संचालन सुचारू रूप से होता रहे।

Published on: