CG News: वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजा तस्करी हो रही है। रेलवे सुरक्षा बल, एनसीबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने वंदेभारत से आई दो युवतियों को पकड़ा है। दोनों पहले भी गांजा ला चुकी हैं।
CG News: छत्तीसगढ़ में कार्रवाई के बाद भी नशे का कारोबार नहीं रुक रहा है। अब वंदे भारत एक्सप्रेस से गांजा तस्करी हो रही है। रेलवे सुरक्षा बल, एनसीबी और जीआरपी की संयुक्त टीम ने वंदेभारत से आई दो युवतियों को पकड़ा है। दोनों पहले भी गांजा ला चुकी हैं।
आरोपियों के नाम रीना वर्मा (22), नीलम राठौर (23) हैं। दोनों वार्ड नंबर- 7 तिफरा, बिलासपुर की रहने वाली हैं। दोनों दो ट्राली बैग में रखकर 24 किलो गांजा लाई थी। इसकी कीमत 12 लाख 15 हजार रुपए है। वहीं, इनका तीसरा साथी फरार हो गया।
रायपुर शहर में सूखे नशे का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। क्राइम ब्रांच और थानों की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए एक महिला सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी ड्रग्स, गांजा, नशे की गोलियां व अन्य मादक पदार्थ बेच रहे थे। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग 4 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पहला मामला कोतवाली इलाके का है। इसमें नेहरू नगर स्थित हैल्थ केयर एवं जनरल स्टोर्स में नशे की गोलियां बेची जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारा।
दुकान से कयामुद्दीन को पकड़ा गया। उसके कब्जे से प्रतिबंधित अल्प्राजोलम बरामद हुई। पूछताछ में उसने दयाल कुमार उदासी से खरीदने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी पकड लिया। इसके बाद इसमें शामिल मनीष आहूजा को भी पकड़ा गया। आरोपियों से 1700 टेबलेट बरामद हुई। पुलिस मेडिकल दुकान पर भी कार्रवाई कर रही है।
दूसरी कार्रवाई गंज इलाके की है। एक्सप्रेस-वे रोड के नीचे दोपहिया सवार मीत अंदानी तथा अनिकेत शुक्ला ड्रग्स बेचने के लिए घूम रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 1.53 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई है।
तीसरी कार्रवाई पंडरी इलाके की है। उरकुरा रोड पास चेकिंग पाॅइंट में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान कार ओडी 15 एए 0680 को रोका गया। उसमें कीर्तन खर्सेल, मोहनपुर यादव, आकाश शिंदे, गायत्री कलेत तथा प्रदीप जैन सवार थे। कार की तलाशी लेने पर 42 किलोग्राम गांजा, नकद 1 लाख बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक् एक्ट का केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
चौाथी कार्रवाई डीडी नगर इलाके में हुई। पुलिस ने ओजस अस्पताल के पीछे खाली मैदान से दो युवकों को पकड़ा। दोनों ने अपना नाम गोपाल आशुदानी उर्फ सोमू और आलोक दुबे उर्फ शुभम बताया। आरोपियों के पास से 500 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रोसन 10 बरामद हुई। इसकी कीमत 2 लाख बताई गई है।
रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 7 नंबर के एस्केलेटर के नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और अज्ञात मर्ग कायम कर शव को डॉ. आंबेडकर अस्पताल भेजवाया। थाना प्रभारी भूपेंद्र राठौर ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच है। रंग-सांवला, हाइट साढे पांच फीट है। काफी दुबला और सफेद मटमैले कलर की शर्ट व नीला जींस पहना हुआ था। एस्केलेटर के नीचे मृत अवस्था में पड़ा मिला। शव को अस्पताल में रखवाया गया है।