रायपुर

पिता को मौत के घाट उतारने के बाद पहुंचा थाना, TI से बोला- मुझे डर नहीं, जो करना है वो करो

पिता को मौत के घाट उतारने के बाद पहुंचा थाना, TI से बोला- मुझे डर नहीं, जो करना है वो करो

2 min read
Oct 20, 2018
Chhattisgarh news
पिता को मौत के घाट उतारने के बाद पहुंचा थाना, TI से बोला- मुझे डर नहीं, जो करना है वो करो

कोरबा. शराब की नशे में पत्नी और बेटी की डंडे से पिटाई करने पर आक्रोशित पुत्र ने पिता की बंद कमरे में पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंचकर हत्या की सूचना देते हुए खुद पर कानूनी कार्रवाई के लिए कहा।

पुलिस ने बताया कि मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एसबीएस कॉलोनी के पास गायत्री नगर निवासी प्रेमलाल पटेल (48) गुरुवार की रात करीब 10 बजे शराब पीकर पत्नी गणेशी बाई से मारपीट करने लगा। उसे डंडे से पीटने लगा। गणेशी की बेटी गंगा ने बीच-बचाव किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। घर से गणेशी और गंगा बाहर आई और दशहरा पूजा देखने गए बेटे संदीप को घटना की जानकारी दी।

वह घर पहुंचा और पिता को समझाने लगा। पर प्रेमलाल ने गणेशी का साथ देने की बात करने लगा और उसकी भी डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद संदीप ने मां और बहन गंगा और सीता को बाहर कर पिता के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया।

इसके बाद पिता के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना स्थल पर प्रेमलाल की मौत हो गई। संदीप देररात मानिकपुर चौकी पहुंचकर बताया कि उसने अपने पिता को मार दिया है। जो कानूनी कार्रवाई बनती है, उसे करिए।

सब्जी बेचकर चलाता था परिवार
प्रेमलाल हाट बाजार में सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी शराब पीने की आदत से परिवार परेशान था। इसे लेकर घर में अक्सर कल्ह होता था। संदीप भी रोजी मजदूरी करके परिवार को सहयोग करता था। घटना ने परिवार की परेशानी बढ़ा दी है। गणेशी पर तीन बेटियों के पालने की जिम्मेदारी है। उसकी एक बेटी मानिसक तौर पर कमजोर है।

Published on:
20 Oct 2018 04:41 pm