रायपुर

हैप्पी दिवाली में न हो कोई परेशानी, इसलिए छत्तीसगढ़ शासन ने आपके लिए किया है ये खास इंतजाम

दिवाली के दिन जहां पूरा शहर जश्न में डूबा रहेगा। वहीं, पुलिस, अस्पताल, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड के कर्मचारी आपकी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।

2 min read
Oct 19, 2017

रायपुर. दिवाली के दिन जहां पूरा शहर जश्न में डूबा रहेगा। वहीं, पुलिस, अस्पताल, एंबुलेंस, फायर बिग्रेड के कर्मचारी आपकी सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने दिवाली के दिन विशेष सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। इसके मद्देनजर पेट्रोलिंग पार्टी, विशेष गश्त आदि किया जाएगा। अस्पतालों में जहां पटाखों से झुलसने वालों के उपचार के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। फायर बिग्रेड के कर्मचारी भी आगजनी आदि घटनाओ ंके रोकथाम के लिए मौजूद रहेंगे। पुलिस प्रशासन ने शहरभर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानों में स्पेशल अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनजर सभी चौक-चौराहों में पुलिस जवानों की मुस्तैदी रहेगी। बिजली के लिए विद्युत विभाग ने नंबर जारी किया है।

रात 12 बजे तक खुले रहेंगे शिकायत केंद्र
दिवाली के दिन इलाके में बिजली गुल हुई तो उपभोक्ता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा जारी स्थाई-अस्थाई शिकायत केन्द्र में शिकायत कर सकते हैं। ये अस्थाई शिकायत केन्द्र दीपोत्सव में शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें

diwali 2017 special दिन में तीन बार रूप बदलती है ये लक्ष्मी माता, आधी रात को होती है साधना

23 तक आपातकालीन व्यवस्था
अंबेडकर अस्पताल की प्रवक्ता शुभ्रा सिंह ठाकुर ने बताया कि यह आपातकालीन व्यवस्था 23 अक्टूबर तक रहेगी। संजीवनी 108 एक्सप्रेस सक्रिय रहेगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी अस्पतालों को पत्र जारी कर 17 से 23 अक्टूबर तक सभी विभागों में चिकित्सकीय व्यवस्था पर खास ध्यान देने को कहा है।

विशेष वार्ड
पटाखों से झुलसने की हर साल हो रही घटनाओं को देखते हुए राजधानी के कालीबाड़ी स्थित जिला अस्पताल व अंबेडकर अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। दोनों अस्पतालों में दिवाली के दौरान हर वर्ष पटाखों से झुलसकर दर्जनों लोग पहुंचते हैं। अंबडेकर अस्पताल व जिला अस्पताल में 10-10 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। आपातकालीन स्थिति से निपटने 24 घंटे स्टाफ की तैनाती की गई है।

23 तक स्टाफ रहेंगे तैनात

पुलिस कंट्रोल रूम- ०७७१-४२४७१३८, ०७७१-४२८७१००
एएसपी-शहर-९४७९१९१००१
एएसपी-ग्रामीण-९४७९१९१००४
फायर बिग्रेड-१०२

दिनभर पुलिस करेगी पेटो्रलिंग
दिवाली के मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में ५०० से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर रहेगी। पेट्रोलिंग वाहन दिनभर भ्रमण करते रहेंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। यातायात व्यवस्था के लिए भी ट्रैफिक जवानों की तैनाती की गई है।

बिजली बंद हो तो इन नंबरों पर करें कॉल

पॉवर कंपनी का सेंट्रल कॉल सेन्टर रायपुर में 1912 तथा 0771-2576010 पर हिन्दी, अंग्रेजी, छत्तीसगढ़ी में किसी भी समय कॉल किया जा सकता है। इसके अलावा सिविल लाइन-2576619, शांति नगर-2574060, शंकरनगर जोन ए-2426020, अवंति विहार-2574764, लाखेनगर-2574799, दीनदयाल उपाध्याय नगर-2574415, चंगोराभाठा-2102163, टिकरापारा- 2574614, प्रोफेसर कालोनी-9752504583, कुशालपुर तरुण बाजार-9977020381,चौबे कॉलोनी-9993749925, डंगनिया बाजार चौक- 9977109934, उप केन्द्र रायपुरा-2102194, भाठागांव-2102192, रोहिणीपुरम गोल चौक-7489706065, सुंदरनगर चौक-9300530910, यूनिवर्सिटी उप केन्द्र-2576664 पर बिजली बंद होने की शिकायत की जा सकती है। इसी तरह नगर संभाग दक्षिण क्षेत्र में पुरैना-2576596, राजेन्द्र नगर-2574778, डेयरी कॉलेज-2576708, अमलीडीह-2120092, हिमालयन प्वाइंट-2972606, देवपुरी-2121204, लाभांडी-2100302, लालपुर-2104738, स्वागत विहार-2121065, डूंडा-2105785, डूमरतराई-2104761 पर कॉल किया जा सकता है। नयापारा-2574798, गंज-2574797, बूढ़ापारा-2574764, जयस्तम्भ चौक-4095048, शास्त्री बाजार-2226290, शास्त्री चौक-2574773, देवेन्द्रनगर-9754121278, रजबंधा-2574154, टाटीबंध-2574755, कबीर नगर-9977505113, गुढिय़ारी-2593892, उरला-2574867, भनपुरी-7693074788, बिरगांव-9893133487, सरोरा-9926512626, सिलतरा-9575455518, मांढर-9826852326 में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

ये भी पढ़ें

मां महालक्ष्मी कुंकुंपगळिया लिया पधारो म्हारो देस, जगमग जोधपुर में शहरवासी महालक्ष्मी की अगवानी को तैयार
Published on:
19 Oct 2017 01:58 pm
Also Read
View All