रायपुर

धनतेरस से पहले बन रहा यह विशेष संयोग, इन चीजों की खरीदारी करने से चमकेगी किस्मत

ज्योतिषियों की माने तो इस बार भद्रा तिथि में बुध, पुष्य नक्षत्र और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है

less than 1 minute read
Oct 27, 2018
CGNews
धनतेरस से पहले बन रहा यह विशेष संयोग, इन चीजों की खरीदारी करने से चमकेगी किस्मत

रायपुर. दीपावली का पर्व नजदीक हैं। बाजारों में जहां रौनक बढऩे लगी है। वहीं घरों में खरीदारी का बजट भी लोग बना रहे हैं। घर आंगन चमकाने के साथ ही लोग अपने-अपने हिसाब जेवर से कपड़े- बर्तन और प्रापर्टी की खरीदारी के लिए खासतौर से हमेशा की तरह पुष्य नक्षत्र, धनतेरस के लिए विशेष ही माना जाता है।

ज्योतिषियों की माने तो इस बार भद्रा तिथि में बुध, पुष्य नक्षत्र और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। जिसे विशेष फलदायी माना गया है। जबकि धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली के पर्व का भी आगाज भी हो रहा है। इससे पहले लोग अपने-अपने बजट के हिसाब से तैयारी में जुट जाते हैं। गहना-जेवर की खरीदारी से लेकर इलेक्ट्रानिक सामान, वाहन, जमींन, मकान आदि बुक कराते हैं। तो हर सेक्टर का बाजार चमकता हैं।

पांच तिथियों में श्रेष्ठ :- ज्योतिषी पं. यदुवंशमणि त्रिपाठी के अनुसार एेसा बहुत कम संयोग बनता है, जब भद्रा तिथि, दिन बुधवार, पुष्य नक्षत्र में सिद्ध योग बन रहा होता है। यह विशेष संयोग 31 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र पर बना है। इस दिन अष्टमी तिथि दोपहर 12.10 बजे प्रारंभ होगी, यह विशेष फलदायी है। पं. त्रिपाठी के अनुसार पांच तिथियों में नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता और पुर्णा तिथि होती है।

हस्त नक्षत्र में धन वर्षा :- पुष्य नक्षत्र के बाद पांच नवम्बर को धनतेरस है। इस दिन हस्त नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। बाजारों में धन वर्षा और घरों में छोटी दीपावली का माहौल रहेगा। एेसे संयोग भी खरीदी के लिए विशेष फलदायी रहेगा ।

Published on:
27 Oct 2018 08:14 am