रायपुर

Special leave: सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को 12 दिन की विशेष छुट्टी, मानसिक तनाव कम करने साय सरकार का बड़ा फैसला

Special leave:: मानसिक तनाव कम करने उद्देश्य से साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब अधिकारियों-कर्मचारियों को 12 दिन की विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगी

2 min read
Apr 08, 2026
CG Indrawati Bhawan ( Photo - DPR Chhattisgarh )

Special Casual Leave: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। ( Holiday ) सरकार ने विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, मानसिक तनाव कम करने और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारी विपश्यना ध्यान में शामिल होने के लिए 12 दिन का विशेष अवकाश मिलेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें

Public Holiday: इस सप्ताह दो दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक, छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान

Special leave: 6 बार विशेष आकस्मिक अवकाश

इसके अनुसार अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों सहित राज्य सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों को पूरे सेवाकाल में अधिकतम 6 बार विशेष आकस्मिक अवकाश ( स्पेशल कैजुअल लीव) मिलेगा। हर शिविर के लिए यात्रा समय समेत अधिकतम 12 दिन का अवकाश स्वीकृत होगा।

शिविर का एडमिशन पत्र लगाना अनिवार्य

आदेश में कहा गया है कि आवेदन के साथ संबंधित विपश्यना केंद्र की तरफ से जारी एडमिशन लेटर लगाना अनिवार्य होगा। शिविर पूरा होने के बाद कंप्लीशन सर्टिफिकेट कार्यालय में जमा करना होगा। प्रमाण-पत्र जमा नहीं करने पर अवकाश को अन्य अर्जित छुट्टियों में समायोजित कर दिया जाएगा।

पूरा वेतन मिलेगा, ऑन ड्यूटी माना जाएगा

अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी द्वारा शासकीय कार्य प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखकर दी जाएगी। इस अवधि को ऑन ड्यूटी माना जाएगा और पूरा वेतन दिया जाएगा। शिविर में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य खर्च शासन की ओर से वहन नहीं किया जाएगा।

साय सरकार से जुड़ी और भी हैं खबरें..

लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा और.. 100 करोड़ का प्रावधान

- प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं पर खास जोर देते हुए सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी शासकीय कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की। (Chhattisgarh Budget) इसके लिए 100 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है...पढ़ें पूरी खबर

CG News: CM साय का बड़ा ऐलान, करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों के खाते में आएंगे 10 हजार रुपए, जानें कैसे....पढ़ें पूरी खबर

CM साय ने केंद्र से मांगे 1300 करोड़ रुपए.. बस्तर में हर घर नल के लिए हुआ एमओयू...पढ़ें पूरी खबर

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ, अब प्रदेश के सभी गौधाम कहलाएंगे सुरभि गौधाम... पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
08 Apr 2026 02:12 pm
Published on:
08 Apr 2026 02:11 pm
Also Read
View All