31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बजट में महतारी वंदन के लिए बड़ा प्रावधान! 68 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ, जानें क्या है साय सरकार तोहफा

CG Budget 2026-27: महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण योजना ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर साय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा में पेश बजट में इस योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: आज आएगी महतारी वंदन की 31वीं किस्त!(photo-patrika)

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण योजना ‘महतारी वंदन योजना’ को लेकर साय सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा में पेश बजट में इस योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में भी पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये सीधे बैंक खातों में मिलते रहेंगे।

Mahtari Vandan Yojana: तीसरा बजट, महिलाओं पर फोकस

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता सरकार की प्राथमिकता है। यह विष्णु देव साय सरकार के कार्यकाल का तीसरा और नई विधानसभा में पहला बजट है। पिछले वर्ष राज्य का बजट 1.65 लाख करोड़ रुपये का था।

दो साल पूरे, तीसरे साल की तैयारी

राज्य में महतारी वंदन योजना के दो वर्ष पूरे हो चुके हैं। अब तीसरे वर्ष के लिए भी बजट में पर्याप्त राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे योजना की निरंतरता बनी रहेगी। 30 जनवरी को योजना की 24वीं किस्त जारी की गई थी। इसके तहत 68 लाख 39 हजार से अधिक पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 641 करोड़ 34 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

21 वर्ष से अधिक विवाहित महिलाएं पात्र

यह योजना 1 मार्च 2024 से लागू की गई थी। इसके अंतर्गत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। सरकार का दावा है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के साथ परिवार की आय में सहायक साबित हो रही है।