रायपुर

तीन साल बाद भी अधूरी है राज्य वन सेवा परीक्षा भर्ती, अभ्यर्थियों को हो रही भारी दिक्कतें….जानिए वजह

Raipur CGPSC: सीजीपीएससी ने तीन साल पहले सहायक वन संरक्षक व रेंजर के पद की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब तक इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और नाराजगी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Aug 2023, 12:41 PM IST
State Forest Service exam recruitment incomplete even after three years
तीन साल बाद भी अधूरी है राज्य वन सेवा परीक्षा भर्ती

Chhattisgarh News: रायपुर। सीजीपीएससी ने तीन साल पहले सहायक वन संरक्षक व रेंजर के पद की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। अब तक इसकी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और नाराजगी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जबकि इसके लिए मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

अभ्यर्थियों का कहना है जून 2020 में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हुआ था। परीक्षा 20 सितंबर 2020 को होनी थी। किंतु कुछ विभागीय कारणों से 20 दिन पहले ही परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसके बाद कोविड के कारण 1 साल भर्ती परीक्षाएं रुकी रही। कड़े संघर्ष के बाद 5 दिसंबर 2021 को परीक्षा ली गई, लेकिन परीक्षा के दो दिन पूर्व ही भर्ती नियम में विसंगति के आधार पर उच्च न्यायालय ने परिणामों पर रोक लगा दी।

CGPSC Forest Service Exam : कोर्ट की लड़ाई के बाद 9 सितंबर 2022 को परिणाम जारी हुआ। आरक्षण विवाद की वजह से पूरे राज्य की भर्ती परीक्षा में विराम लग गया, साक्षात्कार भी रोक दिए गए। फिर कोर्ट की लड़ाई और 3 साल के संघर्ष के बाद 3 जून 2023 को अंतिम चयन सूची जारी हुई। अब चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक मापजोख, मेडिकल और शारीरिक क्षमता परीक्षण अभी भी लंबित है।

Updated on:
13 Aug 2023, 12:41 PM IST
Published on: