रायपुर

Raipur Airport: तूफान ने रोका विमानों का रास्ता, उड़ान भरने के बाद वापस लौटी दिल्ली की फ्लाइट

Raipur Airport: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि इस समय देशभर के अधिकांश राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण फ्लाइटें विलंब से संचालित हो रही हैं।

2 min read
May 07, 2026
उड़ान भरने के बाद वापस लौटी दिल्ली की फ्लाइट (Photo AI)

Raipur Airport: पिछले दो दिनों से अचानक बदले मौसम ने विमान सेवाओं को भी प्रभावित किया है। इसका असर रायपुर एयरपोर्ट से उड़ाने भरने वाले विमानों पर भी पड़ा है। खराब मौसम के कारण फ्लाइटों के लगातार विलंब से चलने का सिलसिला पिछले 3 दिन से जारी। बुधवार को दिल्ली से उड़ान भरने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट करीब 1.30 घंटे विलंब से पहुंची। इस फ्लाइट को दिल्ली से 11.20 बजे उड़ान भरने के बाद वापस दिल्ली में उतारा गया। 2.43 को रवाना होने के बाद 3.41 को रायपुर पहुंची।

इस फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि फ्लाइट अपने नियमित समय पर रायपुर के लिए रवाना हुई थी। लेकिन, कुछ देर बाद फिर से अचानक दिल्ली में लैंड करने की सूचना देने पर वह दहशत में आ गए थे। लेकिन, मौसम के खराब होने की जानकारी देने पर राहत की सांस ली। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि इस समय देशभर के अधिकांश राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश के कारण फ्लाइटें विलंब से संचालित हो रही हैं।

रायपुर की फ्लाइट नागपुर में उतरी

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में मौसम के खराब होने पर मंगलवार को कोलकाता और अहमदाबाद फ्लाइट को नागपुर में डायवर्ट किया गया। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट कोलकाता से अपने निर्धारित समय 5.10 को रवाना होने के बाद रायपुर में 6.30 बजे लैंड करना था। लेकिन, बारिश और आंधी के कारण इसे नागपुर डायवर्ट किया गया।

एटीसी की अनुमति के बाद शाम 6.30 बजे इसे नागपुर में उतारा गया। इसी तरह रायपुर से अहमदाबाद की फ्लाइट 6.45 को रवाना हुई थी। लेकिन मौसम के खराब होने इसे भी नागपुर में लैंड कराया गया। दोनों फ्लाइट 3 घंटे देरी से संचालित हुई।

यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों का कहना है कि मौसम की खराबी और विजीबिलटी को देखते हुए किसी भी तरह का रिस्क नहीं लिया जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखकर ही फ्लाइट का संचालन और डायवर्ट किया जाता है। विमानन कंपनियां नियमानुसार यात्रियों के लिए व्यवस्था करते है।

वहीं, यात्रियों का कहना है कि मौसम की खराबी और अन्य कारणों से आए दिन फ्लाइट विलंब से चल रही है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी होती है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर उतराने के बाद कोई उन्हें पूछता तक नहीं है। सर्वर में परेशानी के चलते रायपुर से उडा़न भरने वाली अधिकांश फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया था। वहीं, गिनती की कुछ फ्लाइटें घंटों विलंब से संचालित हुई थीं।

Published on:
07 May 2026 11:33 am
Also Read
View All