रायपुर

CG News: एनएचएम कर्मचारियों पर सख्ती शुरू, 25 अफसर-कर्मचारियों की सेवा समाप्त

CG News: संविदा कर्मचारियों को आने वाले दिनों में बर्खास्त किया जा सकता है। हालांकि, दबाव के बाद इनकी सेवाएं बहाल भी की जा सकती हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 11:20 AM IST
CG News: एनएचएम कर्मचारियों पर सख्ती शुरू, 25 अफसर-कर्मचारियों की सेवा समाप्त
एनएचएम कर्मियों की हड़ताल (Photo Patrika)

CG News: 17 दिनों से हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मियों की बर्खास्तगी शुरू हो गई है। शासन ने बुधवार को 25 अफसर-कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। बलौदाबाजार सीएमएचओ ने ब्लॉक डेटा मैनेजर हेमंत सिन्हा और प्रोग्राम एसोसिएट कौशलेस तिवारी को बर्खास्त कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि नोटिस के बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटे, इससे दफ्तर का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ।

इसी तरह दूसरे जिलों में भी कार्रवाई की गई है। और भी हड़ताली संविदा कर्मचारियों को आने वाले दिनों में बर्खास्त किया जा सकता है। हालांकि, दबाव के बाद इनकी सेवाएं बहाल भी की जा सकती हैं। उधर, हड़ताल की वजह से सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

हालांकि राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में सेवाएं खासी प्रभावित नहीं हुईं। यहां केवल नर्स सेवाएं दे रहीं हैं, जो एनएचएम सेटअप की हैं।

Updated on:
4 Sep 2025, 11:20 AM IST
Published on: