रायपुर को सूचना मिली थी कि गायत्रीनगर, शंकरनगर जगन्नाथ मंदिर रोड पर रनवीर फोटोकॉपी और स्टेशनरी दुकान में अवैध रूप से ई- टिकट बनाकर बेचने का कारोबार चल रहा है।
Raipur Crime News: गर्मी के पीक सीजन में कंफर्म टिकट की मारामारी है। तत्काल के समय काउंटर खुलते ही मुश्किल से एक या दो टिकट ही बन जाते हैं। ऐसे समय में ई-टिकट बनाने वालों का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। एक-एक आईडी से कई रिजर्वेशन टिकट बनाकर जरूरतमंद यात्रियों को 300 से 400 रुपए ज्यादा लेकर कंफर्म टिकट - बेचने का खेल चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर रेलवे व सुरक्षा बल ने शंकरनगर से दबोचा। वो उसके पास से 21 ई-टिकट जब्त किया गया।
रायपुर को सूचना मिली थी कि गायत्रीनगर, शंकरनगर जगन्नाथ मंदिर रोड पर रनवीर फोटोकॉपी और स्टेशनरी दुकान में अवैध रूप से ई- टिकट बनाकर बेचने का कारोबार चल रहा है। छापे में पता चला कि उसने एक पर्सनल आईडी से 21 ई- टिकट बनाया, जिसकी कीमत 40 हजार 808 रुपए थी। रेलवे में बिना पंजीयन इस तरह के कारोबार करने पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की। रायपुर रेल मंडल सुरक्षा आयुक्त एसके गुप्ता ने अवैध ई-टिकट का कारोबार करने वालों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।