7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांकेर में हादसा… बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। मौके पर चालक हाईवा छोडक़र भाग गया।

less than 1 minute read
Google source verification

Kanker Road Accident: मुड़पार नया पुल के समीप सोमवार दोपहर कांकेर से वापस हो रहे दो मोटरसाइकिल सवार को सरोना मार्ग से आ रही हाईवा की टक्क्र से दो युवक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 मई को सरकारी अस्पताल में भर्ती परिजन को भोजन पहुंचाने कांकेर गए थे। गवरसिल्ली निवासी श्याम लाल मरकाम पिता मालिक राम मरकाम बाईक चला रहा था, पीछे सवार दलदली निवासी संतु नेताम पिता धनीराम नेताम पिछे बैठा था।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: किसके सिर सजेगा ताज? किसकी बनेगी सरकार… सबको 4 जून का इंतजार

मुड़पार नया पुल के पास सरोना तरफ से आ रही हाईवा क्रमांक सीजी एजे 9447 ने दोनों मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। मौके पर चालक हाईवा छोडक़र भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत गम्भीर होने पर रायपुर रिफर किया गया। रास्ते में संतु नेताम की मौत हो गई। हाईवा को कांकेर पुलिस ने जब्त कर जांच की जा रही है।