रायपुर

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दिया दस्तक! अगले 7 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह-शाम राहत…

CG Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।
less than 1 minute read
• •
Feb 27, 2026
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दिया दस्तक, अगले 7 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह-शाम राहत(photo-patrika)
छत्तीसगढ़ में गर्मी ने दिया दस्तक, अगले 7 दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, सुबह-शाम राहत(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब गर्मी का असर तेज होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि इस अवधि में न्यूनतम तापमान में किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।

CG Weather Update: बीते 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रायपुर और माना में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज हुआ। वर्षा के मुख्य आंकड़े नगण्य रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में कोई प्रभावी सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और आसमान सामान्यतः साफ रह रहा है।

आज का पूर्वानुमान, आगामी दिनों का रुझान

आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी भी प्रकार की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। दिन में धूप तेज रहने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। अगले दो से तीन दिनों के बाद भी मौसम के शुष्क बने रहने के संकेत हैं। अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि के कारण दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक बनी रह सकती है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में 27 फरवरी को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर के समय धूप से बचाव और पर्याप्त जल सेवन की सलाह दी है, ताकि बढ़ती गर्मी के प्रभाव से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

Updated on:
27 Feb 2026 10:49 am
Published on:
27 Feb 2026 10:49 am
Also Read
View All
रायपुर में नक्शे की सीमा से अधिक निर्माण पर नगर पालिका की कार्रवाई, 7 दिन में वैध दस्तावेज पेश करने के दिए निर्देश

Indian Air Force Day 2026: छत्तीसगढ़ से आसमान तक उड़ान, हर साल सिर्फ 25-30 युवा पहुंच रहे एयरफोर्स, जानें वजह

रायपुर में नवरात्र की तैयारी तेज, 20% महंगी हुईं मां दुर्गा की मूर्तियां, कहीं जयपुर राजवाड़ा तो कहीं बदलेगा मां का श्रृंगार

Chhattisgarh News: 1984 के भू-अधिनियम में फेरबदल से आम आदमी को क्या फायदा? घर खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

पत्रिका एक्सक्लूसिव: 2550 करोड़ की पाइपलाइन या पैरी हाईडैम? दो बड़ी जल परियोजनाओं पर बढ़ा विवाद, जिम्मेदारों की टेबल तक पहुंचा मामला