रायपुर

कांग्रेस नेता सन्नी अग्रवाल पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित, PCC चीफ के सामने महामंत्री से की बदसलूकी

राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सचिव सन्नी अग्रवाल और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला के बीच आपस में हुए विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने त्वरित कार्रवाई की है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Oct 2021, 7:26 PM IST
clash_in_congress_leaders.jpg
सन्नी अग्रवाल पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित, PCC चीफ के सामने अमरजीत चावला से की बदसलूकी

रायपुर. राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सचिव सन्नी अग्रवाल और प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमरजीत चावला के बीच आपस में हुए विवाद पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने त्वरित कार्रवाई की है। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम (PCC Chief Mohan Markam) ने इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव सन्नी अग्रवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पार्टी की ओर से निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।

इसमें कहा गया, प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और मीडिया की मौजूदगी में आपने प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला से अभद्र व्यवहार किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इससे नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है।

दरअसल, पार्टी कार्यालय में दोपहर में मोहन मरकाम पहुंचे थे। इसी दौरान सन्नी अग्रवाल भी वहां पहुंच गए। इसी बीच अमरजीत चावला ने सन्नी अग्रवाल को गाड़ी किनारे लगाने को कहा। इस बात पर सन्नी अग्रवाल भड़क गए और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के सामने प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला का कॉलर पकड़ लिया और अभद्र व्यवहार किया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

सन्नी अग्रवाल की इस अनुशासनहीनता पर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया है। पीसीसी चीफ मरकाम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सन्नी अग्रवाल और अमरजीत चावला के बीच विवाद का वीडियो सोशल में वायरल हो रहा है।

Updated on:
30 Oct 2021, 7:26 PM IST
Published on: