रायपुर

Chhattisgarh Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों में 229 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर को होगा दस्तावेज सत्यापन

Chhattisgarh Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा के 229 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी। लिखित परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 25 और 26 नवंबर को होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 4:35 PM IST
Chhattisgarh Teacher Recruitmen
आत्मानंद स्कूल में भर्ती (photo Patrika)

Teacher Recruitment: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (सेजेस) में 229 संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। लिखित परीक्षा के नतीजे आने के बाद अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 25 और 26 नवंबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की स्थापना शाखा के सहायक संचालक को इस प्रक्रिया का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य

भर्ती नियमों के तहत अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है। पहले से किसी अन्य सेजेस स्कूल में संविदा पर कार्यरत शिक्षक समान पद के लिए पात्र नहीं होंगे; उन्हें इस संबंध में शपथ पत्र देना होगा। सत्यापन के बाद अंतिम स्थिति पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, जिसके बाद अधिक मेरिट अंक वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देते हुए काउंसलिंग के जरिए संस्था आवंटित की जाएगी।

मेरिट के आधार पर काउंसलिंग से मिलेगा पसंदीदा स्कूल

ख्याता (114 पद): वाणिज्य (21), अंग्रेजी (16), हिंदी (14), संस्कृत (11), जीवविज्ञान (10), रसायन (10), भौतिकी (10), गणित (9), सामाजिक विज्ञान (9) और प्रायोगिक विज्ञान (4)।
शिक्षक व प्रधानपाठक (77 पद): सहायक शिक्षक (34), व्यायाम शिक्षक (11), ग्रंथपाल (10), विज्ञान (6), गणित (6), अंग्रेजी (5), कला (5), कंप्यूटर शिक्षक (4), हिंदी (3), संस्कृत (2), पूर्व माध्यमिक प्रधानपाठक (3) और प्राथमिक प्रधानपाठक (2)।
अन्य पद: प्रयोगशाला सहायक के 28 पद।

Updated on:
24 Nov 2026, 4:35 PM IST
Published on: