रायपुर

आप भी ऑनलाइन डॉक्टरों से ले रहें है सलाह, जरूर बरतें ये सावधानियां नहीं तो हो सकती है समस्या

Health Tips: जब से कोरोना की लहर ने देश और दुनिया में अपना कहर दिखाया है तब से लोगों की जीवन शैली ही बदल गया। जीने के तरीकों में व्यापक बदलाव आया है। हेल्थ को लेकर लोगों में ऑनलाइन परामर्श और दवाई लेने का चलन बढ़ा है।

2 min read
Mar 17, 2023
file photo

Health Tips: जब से कोरोना की लहर ने देश और दुनिया में अपना कहर दिखाया है तब से लोगों की जीवन शैली ही बदल गया। जीने के तरीकों में व्यापक बदलाव आया है। हेल्थ को लेकर लोगों में ऑनलाइन परामर्श और दवाई लेने का चलन बढ़ा है।

सोशल मीडिया में कई तरह के हेल्थ संबंधित वेबसाइट आ गए हैं जिनकी मदद से लोग अपने पसंदीदा चिकित्सक से बीमारियों का इलाज के लिए संपर्क कर रहे हैं। वेबसाइटों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ को देखते हुए अब चिकित्सा से सम्बंधित कई सारे ऐप्स भी सक्रिय हैं। ऐसे में लोगों को इलाज संबंधी सलाह लेते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

अच्छे चिकित्सक से ही लें ऑनलाइन सलाह
इन दिनों वेबसाइट सहित कई ऐसे ऐप हैं जो लोगों को ऑनलाइन ही चिकित्सा सलाह उपलब्ध कराती हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप जूम जैसी ऐप्स के जरिए भी चिकित्सा सलाह ली जा सकती है। लेकिन जब तक किसी चिकित्सक को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते अथवा उनके बारे में पूरी तरह जाने बगैर इलाज के लिए संपर्क न करें।

कोरोना ने बढ़ाई डॉक्टरों से दूरी
कोरोना वायरस के संक्रमण काल के बाद से डॉक्टर और मरीज की दूरी बढ़ गई है। लॉक डाउन के दौरान लोगों ने अधिकतर इलाज डॉक्टर से ऑनलाइन सलाह लेना शुरू किया है वह कई स्थानों पर अब तक जारी है। क्योंकी इससे मरीज की घर पर ही डॉक्टर से बात हो जाती है और बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। खासतौर पर वृद्ध लोगों को आधिक मदद मिलती है।

इन बातों का रखें ध्यान
सोशल ग्रुप में कई लोग अपनी मोटी कमीशन के लिए गलत डॉक्टरों से इलाज की सलाह देते हैं इससे कई बार मरीजों को लेने के देने पड़ सकते हैं। इसलिए रजिस्टर्ड डॉक्टर से ही चिकित्सा संबंधी सलाह लेवें। जिनका नाम सरकारी पंजीकृत सूची में दर्ज हो। या फिर जिस डॉक्टर को आप व्यक्तिगत तौर पर पहले से जानते हों तो भी बेहतर है।

Published on:
17 Mar 2023 05:46 pm
Also Read
View All