19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Board Exam Result: 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज, अप्रैल के अंत तक आ सकता है परिणाम

CG Board Exam Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है।

2 min read
Google source verification
CG Board Exam Result: 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज, अप्रैल के अंत तक आ सकता है परिणाम(photo-patrika)

CG Board Exam Result: 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तैयारी तेज, अप्रैल के अंत तक आ सकता है परिणाम(photo-patrika)

CG Board Exam Result: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। अब परिणाम जारी करने की तैयारी की जा रही है। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। जबकि 2.45 लाख विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी। हालांकि 12वीं के ङ्क्षहदी प्रश्नपत्र के लीक होने की घटना ने प्रक्रिया को कुछ समय के लिए प्रभावित किया।

14 मार्च को आयोजित परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद मंडल को 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी। लेकिन रायपुर में पेपर की जांच भी तीन दिनों में ही पूरा कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया समानांतर रूप से जारी है, ताकि तय समय-सीमा के भीतर रिजल्ट घोषित किया जा सके।

CG Board Exam Result: जून में होगी दूसरी परीक्षा

जानकारों के अनुसार, प्रदेश में पिछले शैक्षणिक सत्र से बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में मंडल पर पहले चरण के परिणाम शीघ्र जारी करने का दबाव है। क्योंकि दूसरी परीक्षा जून में प्रस्तावित है। समय पर परिणाम जारी होने से विद्यार्थियों को अगली परीक्षा या आगे की पढ़ाई की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

कई राज्यों में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। जिसे देखते हुए शिक्षा मंडल भी अपने परिणाम समय पर जारी करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

पांचवीं-आठवीं का परिणाम अप्रैल में

कक्षा पांचवीं और आठवीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद शिक्षकों को उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के निर्देश दिए गए थे। अब इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की अंकसूची तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

संभावना जताई जा रही है कि पांचवीं और आठवीं के परिणाम अप्रैल के अंत तक घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही जो विद्यार्थी परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे। उनके लिए पुन: परीक्षा आयोजित करने की भी तैयारी की जा रही है।