
रायपुर. ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क की विज्ञापन फिल्म एकत्वम अभियान को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ। कोरोना वायरस संक्रमण काल के दौरान तनिष्क ने विभिन्न वर्गों, स्थानीय समुदाय और परिवारों को एकजुट करने उद्देश्य को लेकर टीवी चैनलों पर विज्ञापन फिल्म एकत्वम अभियान रिलीज की थी।
.कपड़े के मास्क भी कोरोना वायरस को रोकने में प्रभावी
टाटा प्रोडक्ट ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क ने विवाद बढऩे पर मंगलवार को यह विज्ञापन फिल्म वापस ले लिया। तनिष्क ने बयान जारी कर विज्ञापन फिल्म वापस लेने की जानकारी दी है। तनिष्क के प्रवक्ता ने कहा कि एकत्वम अभियान का उद्देश्य इस चुनौतीपूर्ण समय में विभिन्न वर्गों, स्थानीय समुदाय और परिवारों को एकजुट करना तथा एकता के सौंदर्य का जश्न मनाना था।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]देश-विदेश के लोग लेंगे बस्तर इमली चस्के का चटकारा
तनिष्क ने बयान में कहा कि इस फिल्म पर उद्देश्य के विपरीत गंभीर प्रतिक्रियाएं आई हैं। हम अनजाने में लोगों की भावनाओं को हुए नुकसान के लिए दुख प्रकट करते हैं और अपने कर्माचारियों, पार्टनर्स और स्टोर स्टाफ की भलाई को ध्यान में रखते हुए विज्ञापन को वापस लेते हैं।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें..अक्टूबर मे? कोरोना वायरस ? ढा सकता है कहर