रायपुर

पति नहीं था घर में, पुराने प्रेमी ने बनाया महिला टीचर का अश्लील वीडियो, डराकर किया दुष्कर्म

पति के गैरहाजरी में पुराने प्रेमी मिलने आया था पीड़िता से और बना लिया वीडियो, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Aug 08, 2019
Video
पति नहीं था घर में, पुराने प्रेमी ने बनाया महिला टीचर का अश्लील वीडियो, डराकर किया दुष्कर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एक घटना सामने आ रही है जिसे जानकार आप भी सोचने में विवश हो जाएंगे। दरअसल एक निजी स्कूल की एक शिक्षिका का एक युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया है।वीडियो तब बनाया गया है जब महिला का पति किसी काम से घर से दो दिनों के लिए बाहर गया हुआ था। युवक वीडियो बनाकर समय समय में महिला को ब्लैकमेल करता रहा है और मिलने के लिए कहता था।

युवक ने वीडियो बनाने के बाद महिला को लगातार ब्लैकमेल करने लगा और मिलने के लिए जबरदस्ती बोलता रहा। महिला ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस ने की और खमतराई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक निकला महिला का पुराना प्रेमी
खमतराई निवासी महिला के पुराने प्रेमी ने ही अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया।खमतराई पुलिस के मुताबिक कोरबा की एक महिला अपने पति और बच्चे के साथ रायपुर में रहती है। वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। 11 जुलाई को उसके पति किसी काम से कोरबा गए थे। उसी दिन महिला का पुराना प्रेमी बिलासपुर निवासी सुनील यादव पहुंचा और महिला के घर ही रूक गया।

चार दिन रुका था महिला के घर
कथित आरोपी महिला का पुराना प्रेमी चार दिन तक पीड़िता के घर ही रुका था और 11 तारीख की रात करीब 2 बजे सुनील ने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी 14 जुलाई तक महिला के घर ही रूका रहा और दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद चला गया।

आरोपी बिलासपुर जाने के बाद भी महिला को मिलने के लिए धमकाता था। इससे परेशान होकर महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी का मामला दर्ज किया। खमतराई टीआई यदुमणि सिदार ने बताया कि आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Updated on:
07 Mar 2020 02:38 pm
Published on:
08 Aug 2019 10:22 pm