रायपुर

T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रायपुर में ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जश्न

India Wins T20 World Cup 2026: रायपुर टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

less than 1 minute read
Mar 09, 2026
T-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, रायपुर में ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ जश्न(photo-patrika)

India Wins T20 World Cup 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है और लोग जमकर जश्न मना रहे हैं।

India Wins T20 World Cup 2026: रायपुर में जीत का जश्न

राजधानी रायपुर में भी भारत की जीत के बाद जश्न का माहौल देखने को मिला। शहर के प्रमुख स्थल जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में लोग मैच देखने के लिए एकत्र हुए थे, जहां बड़े स्क्रीन पर फाइनल मुकाबला दिखाया गया।

पटाखों और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी

भारत की जीत के साथ ही जयस्तंभ चौक और आसपास के इलाकों में पटाखों की आवाज गूंजने लगी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोग झूमते नजर आए। युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “इंडिया-इंडिया” के नारे लगाए।

शहरभर में दिखा उत्साह

भारत की जीत के बाद पूरे रायपुर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बाजारों, चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। कई जगहों पर युवाओं ने बाइक रैली निकालकर भी जीत का जश्न मनाया। टीम इंडिया की इस बड़ी जीत से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

Published on:
09 Mar 2026 08:51 am
Also Read
View All

अगली खबर