रायपुर

‘मैं डरता हूं’, तीजन बाई से लड़ने के लिए कहा तो दारा सिंह ने कही ये बात, पूर्व पति ने बताए अनसुने किस्से

Teejan Bhai untold Story: जिसके तंबूरे में भीम का ताकतवार गदा हो, जो 10 हजार हाथियों की ताकत रखने वाले को प्रतीकात्मक तौर पर मारने का माद्दा रखती हो उससे तो मैं डरता हूं। यह शब्द है अभिनेता दारा सिंह के..
2 min read
Jul 16, 2026
Teejan Bhai, chhattisgarh news
अभिनेता और पहलवान दारा सिंह और पद्म विभूषण तीजन बाई की ( प्रतीकात्मक फोटो Patrika)

Chhattisgarh News: ताबीर हुसैन की रिपोर्ट. पद्म विभूषण तीजन बाई के पूर्व पति और पंडवानी कलाकार तुलसीराम देशमुख ने अपनी साझा कलात्मक यात्रा से जुड़े कई दिलचस्प प्रसंग सुनाए। दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने आए तुलसीराम ने बताया कि देश-विदेश के दौरों के दौरान तीजन बाई का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि बड़े-बड़े फिल्मी सितारे भी उनका सम्मान करते थे। तुलसीराम ने बताया कि एक बार मुंबई में कार्यक्रम के दौरान अभिनेता अमरीश पुरी ने उनका हाथ पकडक़र आत्मीयता से स्वागत किया और कार्यक्रम की जानकारी ली।

Teejan Bhai Untold Story: दारा सिंह ने कहा- मैं तीजन बाई से नहीं लड़ पाऊंगा

लेकिन तीजन बाई अमरीश पुरी के फिल्मी किरदार से वाकिफ थीं, इसलिए मिलने से झिझक रहीं थीं। प्रसिद्ध अभिनेता और पहलवान दारा सिंह से मुलाकात का जिक्र भी किया। दारा सिंह ने मजाकिए लहजे में कहा था कि दुनिया मुझे पहलवान समझती है लेकिन कोई मुझसे कहे कि तीजन बाई से लडऩा है तो नहीं लड़ पाऊंगा। जिसके तंबूरे में भीम का ताकतवार गदा हो, जो 10 हजार हाथियों की ताकत रखने वाले को प्रतीकात्मक तौर पर मारने का माद्दा रखती हो उससे तो मैं डरता हूं।

पद्म विभूषण तीजन बाई के पूर्व पति और पंडवानी कलाकार तुलसीराम देशमुख

अमोल पालेकर ने खाया पान

उन्होंने कहा कि तीजन बाई मंच पर जितनी सरल दिखती थीं, उतनी ही दृढ़ स्वभाव की थीं। बड़े-बड़े कलाकार भी उनका सम्मान करते थे। अभिनेता अमोल पालेकर और अभिनेत्री चित्रा सिंह जैसे कलाकार कार्यक्रमों में उनके साथ बैठकर पान खाते थे और फिर मंच पर प्रस्तुति शुरू होती थी।

कभी कोई हादसा नहीं हुआ

तुलसीराम ने कहा कि उन्होंने और तीजन बाई ने वर्षों तक साथ में देश-विदेश की यात्राएं कीं। कार, ट्रेन और हवाई जहाज से अनगिनत सफर किए, लेकिन कभी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। उनके मुताबिक, यह उनकी कला और ईश्वर की कृपा का आशीर्वाद था।

Updated on:
16 Jul 2026 01:35 pm
Published on:
16 Jul 2026 01:35 pm