रायपुर

दूध और केले का साथ बन सकता है ब्लॉकेज की वजह, गलत कॉम्बिनेशन सेहत पर भारी…

CG News: रायपुर में शरीर को ताकत देने वाले दूध और केला अगर एक साथ लिए जाएं, तो यह संयोजन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

2 min read
Sep 08, 2025
दूध और केले का साथ बन सकता है ब्लॉकेज की वजह, गलत कॉम्बिनेशन सेहत पर भारी...(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में शरीर को ताकत देने वाले दूध और केला अगर एक साथ लिए जाएं, तो यह संयोजन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आयुर्वेद विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार दूध और केले का एक साथ सेवन करने से शरीर में ’ब्लॉकेज’ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जो लंबे समय में खतरनाक सिद्ध हो सकती हैं।

आयुर्वेद कॉलेज के डॉ. राजेश कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि दूध और केला दोनों में ही ’’चिपकने’’ वाले तत्व होते हैं। जब ये दोनों साथ मिलते हैं तो अति चिपकनेे वाले बन जाते हैं।

ये भी पढ़ें

महिला चिकित्सक से 60 लाख की ठगी, हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर बनाने का दिया झांसा, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

CG News: दूध-केले से हो सकती है स्वास्थ्य समस्या

समय के साथ नसों, कोशिकाओं के छिद्रों और अन्य रिक्त स्थानों में यह चिपक सकते हैं। इससे शरीर के अंदर ब्लॉकेज होने लगते हैं और रक्त प्रवाह और पोषक तत्वों की आपूर्ति में रुकावटें आने की आशंका बढ़ जाती है। इसका असर धीरे-धीरे बॉडी में होता है। ऐसे व्यक्ति जो व्यायाम, मेहनत करते हैं वो

तो इसे पचा सकते हैं, लेकिन सामान्य व्यक्ति के लिए यह ठीक नहीं हैं। डॉ. राजेश कुमार ङ्क्षसह, डॉ. अवधेश प्रसाद और डॉ. हिमानी आर्य ने अपनी किताब में दूध और केला को साथ सेवन करने को सेहत के लिए ठीक नहीं बताया है। उन्होंने 19 से ज्यादा आयुर्वेद के ग्रंथों के अध्ययन और उसके रिसर्च के बाद एक किताब लिखी है।

आयुर्वेद के अनुसार, भोजन और तरल पदार्थ को एक साथ मिलाने का यह सिद्धांत सही विचार नहीं है। आयुर्वेदिक सिद्धांत के अनुसार, केला और दूध एक साथ शरीर में विषाक्तता पैदा कर सकते हैं, जिससे बहुत से शारीरिक कामकाज प्रभावित हो सकते हैं।

ज्यादातर फल एसिडिक

दूध में किसी भी प्रकार के फल को मिलाकर नहीं लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्यादातर फल एसिडिक होते हैं। जिसे दूध के साथ मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। आम, अनार, अंगूर, सेब, और केला जैसे फलों को दूध में मिलाकर शेक बनाकर पीना लोकप्रिय है, लेकिन यह आदत शरीर में रासायनिक असंतुलन पैदा कर सकती है।

आजकल बाजार में उपलब्ध फलों और दूध में कैमिकल्स और आर्टिफिशियल प्रि•ार्वेटिव्स की मिलावट आम बात हो गई है। ऐसे खाद्य पदार्थों के लगातार सेवन से शरीर में विषाक्त तत्व जमा हो सकते हैं, जिससे पाचन तंत्र, लीवर और इम्यून सिस्टम प्रभावित हो सकता है।

हाइट ब्लड सेल्स को नुकसान होने की आशंका

बॉडी बिङ्क्षल्डग और पुरुष शक्ति बढ़ाने के नाम पर बाजार में धड़ल्ले से शिलाजीत उत्पाद बिक रहे हैं। शिलाजीत की तासीर अत्यधिक गर्म मानी जाती है और इसे गर्म पानी में मिलाकर लेना शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा कर सकता है। वहीं शिलाजीत के व्यायाम करने से पहले नहीं लेना चाहए। इससे रक्त कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो सकती हैं, जिससे इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। व्हाइट ब्लड सेल्स को नुकसान होने की भी आशंका रहती है। सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

Published on:
08 Sept 2025 09:59 am
Also Read
View All

अगली खबर