14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: बस स्टैंड क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की जरूरत, आरक्षित भूमि के बावजूद उठे सवाल

CG News: बस स्टैंड से चंपारण चौक तक लगभग 8 एकड़ शासकीय आरक्षित भूमि होने के बावजूद सड़क विस्तार की दिशा में ठोस पहल नहीं होने से नागरिकों में चर्चा का माहौल है।

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Laxmi Vishwakarma

image

विनोद जैन

Mar 14, 2026

सड़क चौड़ीकरण की जरूरत (photo source- Patrika)

सड़क चौड़ीकरण की जरूरत (photo source- Patrika)

@विनोद जैन/CG News: गोबरा नवापारा। नगर के बस स्टैंड क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के बीच सड़क चौड़ीकरण को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड से चंपारण चौक तक खसरा नंबर 705/1 की लगभग 8 एकड़ शासकीय आरक्षित भूमि मौजूद है। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से जुड़े इस महत्वपूर्ण स्थान पर सड़क चौड़ीकरण में पर्याप्त पहल नहीं होने से नागरिकों में चर्चा का माहौल है।

CG News: विधिवत नोटिस जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड नगर का प्रमुख यातायात केंद्र है और इसी स्थान पर रेलवे द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण भी प्रस्तावित है। ऐसे में भविष्य के यातायात दबाव को देखते हुए पहले सड़क चौड़ीकरण की ठोस योजना बनाई जानी चाहिए, ताकि आने वाले समय में जाम और अव्यवस्था की स्थिति न बने।

नागरिकों का यह भी कहना है कि यदि आरक्षित शासकीय भूमि उपलब्ध है, तो उसका उपयोग नगर के विकास और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए किया जाना चाहिए। जिन लोगों ने सड़क किनारे या शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा है, उन्हें प्रशासन की ओर से विधिवत नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए, ताकि वे नगर के विकास कार्यों में बाधा न बनें।

CG News: नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है: नगरवासी

नगरवासियों का मानना है कि रेलवे ओवरब्रिज और राष्ट्रीय राजमार्ग-130 जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के साथ यदि सड़क चौड़ीकरण और सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लानिंग भी की जाती है, तो इससे पूरे नगर की यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है और भविष्य की समस्याओं से बचा जा सकता है। आरक्षित भूमि और ओवरब्रिज जैसे बड़े प्रोजेक्ट के बीच अब सवाल यही है— क्या बस स्टैंड क्षेत्र में समय रहते सड़क चौड़ीकरण कर नगर को जाम से बचाया जाएगा?