टीआई ने बताया कि मामले की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा के खिलाफ थाना गाचीबावली, साइबराबाद (तेलंगाना) में भी दो प्रकरण दर्ज है। आरोपी ने वहां भी इसी तरह का झांसा देकर ठगी की थी। पुलिस टीम ने हैदराबाद जाकर आरोपी की तलाश की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल किया।