रायपुर

Patrika Cricket Tournament: IPL के साथ पत्रिका क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच, आज होंगे तीन मुकाबले, छह टीमें दिखाएंगी दम

Patrika Corporate Cricket Tournament: IPL के रोमांच के बीच पत्रिका क्रिकेट टूर्नामेंट का उत्साह भी चरम पर पहुंच गया है। आज टूर्नामेंट में तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें छह टीमें मैदान पर दमखम दिखाएंगी।
2 min read
May 20, 2026
Patrika Cricket Tournament
पत्रिका काॅरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच (Photo Patrika)

Patrika Cricket Tournament राजधानी रायपुर में कॉरपोरेट जगत और क्रिकेटप्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर पत्रिका कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। वीआईपी रोड स्थित चौकीकर स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच होंडा विंग्स ने 9 विकेट से जीत लिया। दूसरे में सारडा एनर्जी और तीसरे में बालको हॉस्पिटल विजेता रही। टूर्नामेंट को आइकॉन सोलर द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है। वहीं एसोसिसएट स्पांसर संभव स्टील एंड पाइप्स है; स्कॉय टीएमटी और श्रीबालाजी बिल्डर्स पावर्ड बाय पार्टनर है। आयोजन को रायपुर होम्स, विश्वभारती ऑटोमोबाइल्स और रहेजा ग्रुप का सहयोग प्राप्त है।

Patrika Cricket Tournament: पहला मैच

पहला मुकाबला रायपुर बिल्डर्स और होंडा विंग्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रायपुर बिल्डर्स ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 8 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर टीम ने 93 रन बनाए। रायपुर बिल्डर्स की ओर से कुश यादव ने 29 रन, सचिन यादवन ने 16 व शुभम ने 28 रनों को महत्वपूर्ण योगदान दिया। होंडा विंग्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 5.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कप्तानी पारी खेलते हुए राघवेंद्र सिंह ने 21 गेंदों में नाबाद 63 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के और 5 चौकेे शामिल हैं। कीर्तन ने 22 रनों का योगदान दिया। राघवेंद्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा मैच

दूसरे मैच में सारडा एनर्जी एंड मिनरल और अविनाश बिल्डर के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अविनाश बिल्डर की टीम निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बना सकी। तांशु ठाकुर ने शानदार 34 रन बनाए, जबकि धर्मेंद्र सरकार ने 25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। सारडा एनर्जी एंड मिनरल की टीम ने 5.3 ओवर में 2 विकेट खोकर शानदार जीत दर्ज कर ली। टीम की जीत के हीरो पंकज रहे, जिन्होंने नाबाद 58 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए। हरीश वर्मा ने भी 31 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे। पंकज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरा मैच

तीसरा मुकाबला बालको हॉस्पिटल और सक्सेसलाइन एजुकेशन के बीच हुअआ। टॉस जीतकर बालको हॉस्पिटल ने 8 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 151 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। ताम्रध्वज ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 3 चौके शामिल रहे। वहीं रुद्र प्रकाश ने शानदार 32 रन व मानस ने 24 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। सक्सेसलाइन एजुकेशन निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 83 रन ही बना सकी। रुद्र प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आज के मुकाबले

आज पहला मैच शाम 6.30 बजे से संभव स्टील्स और इंफिनिटी ग्रुप के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच रात 8 बजे से क्रेडाई और सक्सेसलाइन एजुकेशन के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच रात 9.30 बजे से सारडा ग्रुप और इट्सा हॉस्पिटल के बीच होगा।

Updated on:
20 May 2026 02:44 pm
Published on:
20 May 2026 02:44 pm