रायपुर

पति बना हत्यारा… पत्नी की बेरहमी से कर दी हत्या, पहले पिलाया शराब फिर… PM रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Murder Case: रायपुर जिले से एक हैरान कर देने वला सामने आया है। दरअसल, पुरानीबस्ती इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले शराब और फिर फिनाइल पिलाकर हत्या कर दी।
less than 1 minute read
May 31, 2025
CG Crime: बेटा बना मां का हत्यारा, लकड़ी के पाटिया से वार कर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी

Murder Case: रायपुर जिले से एक हैरान कर देने वला सामने आया है। दरअसल, पुरानीबस्ती इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले शराब और फिर फिनाइल पिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। महिला की हत्या का खुलासा पीएम रिपोर्ट से हुआ। इसके बाद पुरानीबस्ती पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पुलिस के मुताबिक, भाठागांव निवासी डोमनलाल साहू के मकान में रमेश गुप्ता और गीता यादव रहते थे। रमेश ड्राइवरी करता था। उसने गीता को पत्नी बनाकर रखा। गीता के पहले पति की मौत हो चुकी थी। 13 फरवरी को गीता अपने कमरे में मृत मिली। उसके मुंह से झाग निकला हुआ था। कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। रमेश फरार था।

पुरानीबस्ती पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पीएम रिपोर्ट अब मिली है। इसमें महिला की मौत की वजह शराब और फिनाइल बताया गया था। इसके बाद पुलिस ने रमेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।

इधर युवक ने खुद का गला काटा

मुझे मरना है… कहते हुए थाने में एक युवक ने सिपाही के सामने खुद का गला काट लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अप्रत्याशित घटना से सिपाहियों में हड़कंप मच गया। तत्काल उन्होंने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। युवक ने ऐसा क्यों किया? अब तक स्यष्ट नहीं हो पाया है। मौदहापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
31 May 2025 02:33 pm