10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुझे मरना है… कहकर युवक ने पुलिस के सामने ही काट लिया खुद का गला, इस हाल में पहुंचा अस्पताल, Video में देखें खौफनाक मंजर

Raipur News: मुझे मरना है… कहते हुए थाने में एक युवक ने सिपाही के सामने खुद का गला काट लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
थाने में युवक ने खुद का गला काटा ( फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

थाने में युवक ने खुद का गला काटा ( फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

Raipur News: मुझे मरना है… कहते हुए थाने में एक युवक ने सिपाही के सामने खुद का गला काट लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अप्रत्याशित घटना से सिपाहियों में हड़कंप मच गया। तत्काल उन्होंने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। युवक ने ऐसा क्यों किया? अब तक स्यष्ट नहीं हो पाया है। मौदहापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात करीब 8 बजे तिरंगा चौक कुशालपुर निवासी सूरजनाथ योगी मौदहापारा थाने पहुंचा। वह सीधा एक सिपाही के पास पहुंचा और बोला कि उसे मरना है। सिपाही उसे हैरानी से देख ही रहा था कि उसने जेब से ब्लेड निकाला और अपने गले को रेत लिया। यह देखकर सिपाही तत्काल दौड़ा और उसके हाथ को पकड़ लिया। उसे वहीं बेच में आराम से बैठाया। उस समय थाने में सीएसपी और टीआई भी थे।

घटना से थाने में हड़कंप मच गया। घायल युवक को तत्काल अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य है। ब्लेड से गले में गहरा घाव नहीं लगा है।

यह भी पढ़े: Thagi News: 27 लोगों से 8 लाख रुपए की धोखाधड़ी, स्कूल फीस के नाम पर लेखपाल ने इस तरह लूटा.. गिरफ्तार

कामकाज नहीं, तनाव का शिकार

युवक ने ऐसा क्यों किया ? अब तक यह स्पष्ट नहीं है। उसे थाने में किसी ने बुलाया भी नहीं था। उसके भाई नीरज योगी का कहना है कि वह नशे का आदी है। काम भी नहीं करता है। तीन बार नौकरी छोड़ चुका है। फिलहाल मौदहापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देखें Video

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग