रायपुर

Chhattisgarh Job Fair: रोजगार की तलाश खत्म! रायपुर में लगेगा बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती

Chhattisgarh Job Fair: रायपुर के जोरा स्थित लायवलीहुड कॉलेज में 12 मई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें निजी कंपनियां 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगी।

2 min read
May 07, 2026
रोजगार की तलाश खत्म! रायपुर में लगेगा बड़ा जॉब फेयर, 400 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती(photo-patrika)

Chhattisgarh Job Fair: छत्तीसगढ़ के रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 12 मई 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला रायपुर के जोरा स्थित लायवलीहुड कॉलेज में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

Chhattisgarh Job Fair: 413 पदों पर मिलेगी नौकरी का मौका

रोजगार मेले में कुल 413 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पास अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे।

कई बड़ी निजी कंपनियां होंगी शामिल

इस रोजगार मेले में ESAF Swasraya Multistate Agro Cooperative Society Limited, JD Hardscapes Private Limited, Elxer Communications Private Limited, Parishram Human Resource और ITM Edutech Training Pvt. Ltd. जैसी कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बिना पंजीयन के उम्मीदवारों को प्रक्रिया में शामिल होने में कठिनाई हो सकती है।

साथ लाने होंगे जरूरी दस्तावेज

इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचना होगा। दस्तावेजों की जांच के बाद ही चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

वेतन और पदों की जानकारी उपलब्ध

रिक्त पदों की संख्या, योग्यता, वेतनमान और कार्यस्थल से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर भी जानकारी देख सकते हैं।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

जिले में आयोजित यह रोजगार मेला बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। एक ही स्थान पर कई कंपनियों द्वारा इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया आयोजित होने से युवाओं को रोजगार पाने का बेहतर मंच मिलेगा।

Updated on:
07 May 2026 10:21 am
Published on:
07 May 2026 10:15 am
Also Read
View All