रायपुर

सड़क ठेकेदार के मैनेजर से बदमाशों ने लूटे 7 लाख रुपए

Raipur Crime News: निर्माणाधीन नेशनल हाइवे-13 सी के मैनेजर से लाखों की लूट हो गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे 7 लाख 30 हजार रुपए लूट लिया।

less than 1 minute read
Jun 16, 2023
सड़क ठेकेदार के मैनेजर से बदमाशों ने लूटे 7 लाख रुपए

CG Crime News: रायपुर। निर्माणाधीन नेशनल हाइवे-13 सी के मैनेजर से लाखों की लूट हो गई। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे 7 लाख 30 हजार रुपए लूट लिया। इसके बाद भाग निकले। उनसे मारपीट भी की गई। बदमाश आईफोन भी लूट लेकर भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अभनपुर से पांडुका तक निर्माणाधीन एनएच 13 सी रोड का काम सुभाष अग्रवाल कर रहा था। उनका मैनेजर अमन कुमार दुबे 14 जून की रात 7.30 बजे लेबर पेमेंट 7 लाख 30 हजार रुपए उनसे लेकर साइट के लिए निकला था। रायपुर से अभनपुर तक कार से गए। इसकेबाद अमन रात करीब 10.30 बजे अपनी बाइक से नवापारा के लिए निकला।

नवापारा से पहले ग्राम हसदा के पास से दो बाइक में पांच बदमाश पहुंचे। एक बाइक वाला आगे से और एक पीछे से आ रहा था। डोंगीतराई पहुंचने पर बदमाशों ने उसे रोक लिया। चाकू दिखाकर मारपीट की। नोटों से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद उसका आईफोन भी लूट लिया। इसके बाद सभी बदमाश अभनपुर की ओर वापस भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीडि़त ने अपने साथी को घटना की सूचना दी। इसके बाद नवापारा थाने में सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। कुछ संदेहियों को पुलिस ने उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
16 Jun 2023 11:00 am
Also Read
View All