
रायपुर.पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि लॉकडाउन से देश को कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि कोरोना वायरस के मामले में भारत दूसरे पायदान पर पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि ये लड़ाई 21 दिनों की है, उसी 21 दिनों ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी।
सीएम भी बोले- नोटबंदी देश के किसानों पर था आक्रमण
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी द्वारा जारी चौथे वीडियो को शेयर किया है। छत्तीसगढ़ के पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भी इस वीडियो को रीट्वीट किया है। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने पिछले वीडियो में जीएसटी और नोटबंदी को लेकर सवाल उठाए थे और कहा था कि नोटबंदी से नुकसान ही नुकसान हुआ, कोई फायदा नहीं। कालाधन भी वापस नहीं आया।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]दसवीं-बारहवीं के कोर्स में 30-40 प्रतिशत की कटौती
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन लगाने से भारतीय अर्थव्यवस्था को गहरा धक्का पहुंचा है और ये मोदी सरकार का असंगठित क्षेत्र पर तीसरा बड़ा हमला है। राहुल गांधी बोले कि लॉकडाउन कोरोना पर नहीं बल्कि गरीबों पर आक्रमण था। यह देश की युवा शक्ति, मजदूर, किसान और छोटे दुकानदारों और असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों पर आक्रमण था।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें... भूपेश सरकार ने जारी की अनलॉक 4 की गाइडलाइंस, जाने क्या कब से खुलेगा