रायपुर

Weather Update: प्रदेश में आज अंधड़, बारिश और ओले गिरने की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: तीन दिनों तक 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास बना हुई है। वहीं ऊपरी हवा का चक्रवात छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है।
less than 1 minute read
Mar 21, 2025
Weather Update: प्रदेश में आज अंधड़, बारिश और ओले गिरने की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को अंधड़ के साथ बारिश हो सकती है। ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम में बदलाव का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में पड़ेगा। बाकी जिले भी प्रभावित रहेंगे। राजधानी में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूरे प्रदेश में बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में खास बदलाव की संभावना है।

फिर अगले तीन दिनों तक 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। एक द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आसपास बना हुई है। वहीं ऊपरी हवा का चक्रवात छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तरी ओडिशा तक बना हुआ है। इसके असर से 21 व 22 मार्च को मौसम में बदलाव होगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। 23 मार्च से मेघ गर्जन की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

रात में रायपुर सबसे ज्यादा गर्म

गुरुवार को दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा। वहीं राजधानी में पारा 38 डिग्री रहा। अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी में रात का तापमान 25.6 डिग्री रहा। प्रदेश में रात में रायपुर में सबसे ज्यादा गर्म है। जबकि दुर्ग में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। 21 मार्च को रायपुर में अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Published on:
21 Mar 2025 10:02 am