रायपुर

Holidays: 27 सितंबर को स्कूल- दफ्तर में रहेंगी छुट्टी, यह है बड़ी वजह…

Holidays: छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 27 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए अब शिक्षक भी आवेदन देकर सामूहिक अवकाश ले रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Sep 2024, 9:46 AM IST
holiday, Public Holiday, Public holiday in cg

Holidays: छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 27 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए अब शिक्षक भी आवेदन देकर सामूहिक अवकाश ले रहे हैं। हड़ताल के लिए शिक्षकों सामूहिक रूप से अवकाश का आवेदन दे रहे हैं।

केन्द्र के समान देय तिथि से 4 प्रतिशत डीए और लंबित एरियर्स समेत अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से अधिकारी-कर्मचारी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इन्हीं मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी और शिक्षकों ने 27 सितंबर को काम बंद कलम बंद हड़ताल की घोषणा की है।

सभी शिक्षक अवकाश लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आंदोलन में शामिल होंगे और मांगों का समर्थन करेंगे।चूंकि हजारों की संख्या में शिक्षक हड़ताल पर जा रहे हैं, ऐसे में संभावना है कि 27 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में स्कूल बंद रहेंगे।

इससे संबंधित खबरें यहां पढ़े

1. इस तारीख से शुरू होगी लगातार 7 दिनों की छुट्टी, जानिए वजह?

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में दशहरा, दिवाली से लेकर गर्मी की छुट्टियों (Holiday) की डेट दी गई है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अगले 6 दिनों तक बैंक रहेगा बंद, देखें छुट्टी की List

अगस्त महीने में छु्ट्यिों की भरमार है। इसकी शुरूआत 4 अगस्त यानी हरेली आमावस्या से हो गई थी। अगर आपको बैंक या फिर सरकारी काम से सबंधित कुछ जरूरी काम है तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि छुट्टियों की काफी लंबी लिस्ट है। यहां पढ़े पूरी खबर…

Updated on:
26 Sep 2024, 9:46 AM IST
Published on: