8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! अगले 6 दिनों तक बैंक रहेगा बंद, फटाफट देखें छुट्टी की List

Holiday: अगस्त के महीने में प्रमुख तीज त्योहार व पर्व की भरमार है। ऐसें में सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट भी इस महीने बड़ी हो गई है..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Aug 2024, 2:53 PM IST

public holiday in august

Public Holiday 2024: अगस्त महीने में छु्ट्यिों की भरमार है। इसकी शुरूआत 4 अगस्त यानी हरेली आमावस्या से हो गई थी। अगर आपको बैंक या फिर सरकारी काम से सबंधित कुछ जरूरी काम है तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि छुट्टियों की काफी लंबी लिस्ट है। छत्तीसगढ़ में रविवार के साथ ही शनिवार भी सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहता है। जिसके चलते 8 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

शनिवार को बैंक हॉलिडे

वहीं, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक हॉलिडे भी होता है। इस हिसाब से अगस्त महीने में 15 अगस्त से ही दफ्तरों में छुट्टियां हैं। हो सकता है कुछ काम आपके 20 अगस्त के बाद ही हो पाए। हालांकि 16 अगस्त को कोई सरकारी छुट्टी नहीं है, लेकिन इस बीच अगर कोई सरकारी अधिकारी छुट्टी में रहते हैं तो काम अटक सकता है।

यह भी पढ़े: CG Breaking News: बीजापुर में हेड कांस्टेबल ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, थाने में मचा हड़कंप

Public Holiday: ये 6 दिन बंद बैंक भी बंद

15 अगस्त के बाद 17 अगस्त शनिवार, 18 अगस्त रविवार और 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व रहेगा। फिर 24 अगस्त को शनिवार, 25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व के कारण शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा।

बता दें कि लगातार छुट्टी होने के कारण सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैंककर्मी भी परिवार के साथ घूमने का प्लान बना चुके हैं। अगस्त महीने में अगर आपको सरकारी दफ्तर या बैंक से जुड़े जरूरी काम हो तो इसे जल्द से जल्द निपटा लें। इसके बाद छुट्टियों की लंबी लिस्ट है।

17-18-19 को बंद रहेंगे बैंक, सरकारी दफ्तर

August Holidays: बता दें कि अगस्त महीने में शनिवार, रविवार और पर्व व त्योहार को मिलाकर कुल 16 दिन बैंक व सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं प्रमुख त्योहारों में स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। आने वाले दिनों में छुट्टियों की भरमार है। इस सप्ताह 15 अगस्त के दिन भी बैंक और दफ्तर बंद थे। जिसके बाद 17 और 18 को शनिवार व रविवार की छुट्टी रहेगी। फिर 19 को राखी का त्यौहार मनाया जाएगा।

August Holidays List 2024: देखिए छुट्टी की लिस्ट

17 अगस्त शनिवार
18 अगस्त रविवार
19 अगस्त रक्षा बंधन
22 अगस्त हरियाली तीज
24 अगस्त चौथा शनिवार
25 अगस्त रविवार
26 अगस्त जन्माष्टमी
31 अगस्त शनिवार