छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के दुर्ग संभाग प्रभारी राजेश चटर्जी, जिला संयोजक विजय लहरे व प्रवक्ता अनुरूप साहू ने बताया कि प्रदेश के शासकीय सेवकों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान डीए तथा वर्ष 2019 से लंबित डीए की राशि को कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में समायोजित करने, चार स्तरीय वेतनमान, अवकाश नगदीकरण 240 दिवस के स्थान पर 300 दिवस स्वीकृत करने के चार सूत्रीय मुद्दों पर कार्यालयों में कलम बंद-काम बंद-ताला बंद हड़ताल होगा।