लगातार वार्डवार सफाई ठेका से भ्रष्टाचार बढ़ा है। क्योंकि जांच में कभी ठेकेदारों के सफाई कामगार कभी पूरी संख्या में नहीं मिले। ऐसे में अब वार्डवार ही जोनवार सफाई टेंडर करने सहमति बनी है। वहीं, रोड स्वीपिंग मशीन की संख्या 4 से बढ़ाकर 7 कर करके 86 किमी से बढ़ाकर और 62-63 किलोमीटर सड़क की सफाई कराने, सफाई में लगी कंपनी का टेंडर अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया गया। एमआईसी बैठक महापौर एजाज ढेबर की अध्यक्षता में हुई। आयुक्त अबिनाश मिश्रा, एमआईसी सदस्य ज्ञानेश शर्मा, नागभूषण राव, सुंदर जोगी, आकाश तिवारी, जितेन्द्र अग्रवाल, सुरेश चन्नावार, सहदेव व्यवहार, द्रौपती हेमंत पटेल सहित अधिकारी शामिल थे।