रायपुर

झमाझम होगी बारिश! 14 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में बरसेगा पानी, दंतेवाड़ा में फंसा मानसून अब बढ़ेगा आगे…

Monsoon Update 2025: राजधानी समेत प्रदेश में 14 जून से व्यापक बारिश होगी। दंतेवाड़ा में अटका मानसून भी आगे बढ़ेगा। राजधानी रायपुर में मानसून कब पहुंचेगा...
less than 1 minute read
Jun 13, 2025
Feature image
मौसम विभाग ने बारिश की जताई संभावना (Photo-IANS)

Monsoon 2025: राजधानी समेत प्रदेश में 14 जून से व्यापक बारिश होगी। दंतेवाड़ा में अटका मानसून भी आगे बढ़ेगा। राजधानी रायपुर में मानसून कब पहुंचेगा, इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आ रही है। पिछले साल 21 जून को मानसून ने राजधानी में दस्तक दी थी। जबकि सुकमा में 7 जून को मानसून आ गया था। यानी रायपुर पहुंचने में 14 दिन लग गए थे।

इस बार भी 16 दिन हो गए हैं, लेकिन राजधानी समेत प्रदेश के बाकी हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू नहीं हुई है। दंतेवाड़ा में 28 मई को मानसून की दस्तक के बाद लग रहा था कि 4-5 दिनों में रायपुर समेत प्रदेश में मानसूनी बारिश होने लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को रायपुर में झमाझम बारिश के बाद बुधवार व गुरुवार को पानी नहीं गिरा। हालांकि इसके कारण तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम

गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से मामूली ज्यादा है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम चल रहा है। इससे गर्मी से राहत तो है, लेकिन उमस ने परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Published on:
13 Jun 2025 08:30 am