24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News: रायपुर में मानवता हुई शर्मशार, तालाब किनारे मिला मानव भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

Chhattigarh News: रायपुर मानव भ्रूण मिलने के बाद एक बार फिर से पूरे इलाके में में अफरा-तफरी मचा गई है। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
2 min read
Google source verification
Raipur news

रायुपर में मिला मानव भ्रूण (Photo Patrika)

Raipur News: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित रावाभाठा हृदय लाल चौक में ESIC अस्पताल के सामने भ्रूण मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दूसरी बार ऐसी घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में नाराजगी और चिंता का माहौल है।

Raipur Crime News: जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, इसी स्थान पर भ्रूण मिलने की यह दूसरी घटना है। लोगों ने आशंका जताई कि कोई अज्ञात व्यक्ति भ्रूण को यहां फेंककर फरार हो गया। घटना को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू

खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भ्रूण यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। स्थानीय नागरिकों ने मामले की गंभीर जांच की मांग करते हुए कहा कि बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आना चिंताजनक है। लोगों का कहना है कि यदि यह दूसरी घटना है तो प्रशासन को इस मामले में विशेष निगरानी और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेकाहारा में कचरे डिब्बे के पास मिला था भ्रूण

रायपुर के भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) परिसर में एक 5 से 6 महीने का भ्रूण मिला था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार 7 नवंबर 2025 को यह भ्रूण अस्पताल के कचरे के डिब्बे के पास पड़ा था। हॉस्पिटल प्रशासन का कहना है कि दो बाहरी लोग इसे अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। यह पूरा मामला मौदहपारा थाना क्षेत्र का है। अस्पताल प्रबंधन ने मौके की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज नहीं दिया

पुलिस का कहना है कि उन्होंने अस्पताल के CCTV फुटेज हासिल कर लिए हैं और उनमें दिख रहे संदिग्धों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी जाएगी। हॉस्पिटल प्रशासन ने दावा किया है कि सभी वीडियो और अन्य सबूत पुलिस को सौंप दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने मीडिया को CCTV फुटेज देने से इनकार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसलिए फुटेज को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।