24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: मेकाहारा से भागा कैदी! हथकड़ी, पुलिस और फिर भी फरार- कहां चूक गया पूरा सिस्टम?

CG News: रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती इलाज के दौरान अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया।

2 min read
Google source verification
CG News: मेकाहारा से भागा कैदी! हथकड़ी, पुलिस और फिर भी फरार- कहां चूक गया पूरा सिस्टम?(photo-patrika)

CG News: मेकाहारा से भागा कैदी! हथकड़ी, पुलिस और फिर भी फरार- कहां चूक गया पूरा सिस्टम?(photo-patrika)

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। हत्या के प्रयास के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती इलाज के दौरान अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

CG News: इलाज के दौरान दिया चकमा

जानकारी के अनुसार, आरोपी को इलाज के लिए (मेकाहारा) लाया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार होने में सफलता हासिल कर ली। हैरानी की बात यह है कि आरोपी हथकड़ी में होने के बावजूद पुलिस की निगरानी से बच निकला।

आजीवन कारावास की सजा काट रहा था

साहेब कुमार ताती मूल रूप से जमुई जिले का निवासी है। उसे गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायालय ने 2 जनवरी 2026 को उसे आजीवन कारावास और 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही उस पर जुर्माना भी लगाया गया था। वह पिछले एक वर्ष से अधिक समय से जेल में बंद था।

पुलिस अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मौधापारा पुलिस स्टेशन पुलिस समेत कई टीमों को सक्रिय किया गया है। शहर के प्रमुख मार्गों और प्रवेश-निकास बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस घटना ने पुलिस और जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि इतनी कड़ी निगरानी के बावजूद एक सजायाफ्ता कैदी कैसे फरार हो गया। अब देखना होगा कि पुलिस कितनी जल्द आरोपी को गिरफ्तार करती है और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।