
Post Matric Scholarship: रायपुर जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन हेतु ऑनलाइन पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है। जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मार्च से बढ़ाकर 27 मार्च तक कर दी गई है। वहीं संस्थाओं द्वारा प्रस्ताव लॉक करने की अंतिम तिथि 29 मार्च शासकीय संस्थाओं/जिला कार्यालय द्वारा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। छात्रवृत्ति हेतु अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थियों के पालक की आय-सीमा 2.50 लाख रुपए प्रतिवर्ष, अन्य पिछडा वर्ग हेतु आय-सीमा 1 लाख रुपए प्रतिवर्ष, सक्षम अधिकारी द्वारा स्थाई जाति प्रमाणपत्र, छत्तीसगढ़ का मूल निवास प्रमाण पत्र एवं विद्यार्थी के अध्ययनरत पाठ्यक्रम के विगत वर्ष का परीक्षा परिणाम आदि दस्तावेज अनिवार्य हैं।
2300 डीएड चयनित अभ्यर्थियों ने अपने संवैधानिक अधिकार और न्याय की मांग को लेकर शहीद दिवस पर अत्यंत भावुक और प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। डीएड अभ्यर्थियों ने शहीद-ए-आजम भगत ङ्क्षसह, राजगुरु और सुखदेव का भेष धारण कर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान कई अभ्यर्थियों ने अपने हाथों में हथकड़ी पहनकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि आज का युवा, जो देश का भविष्य है, वह अपने ही अधिकारों के लिए बेडिय़ों में जकड़ा हुआ है।
अभ्यर्थियों ने सवाल उठाया कि जब देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को हम याद करते हैं, तो क्या उनके सपनों का भारत यही है, जहां युवा अपने अधिकारों के लिए हथकडिय़ों में जकड़ा खड़ा है? इस दौरान तूता धरना स्थल से शिक्षा मंत्री निवास तक रैली निकाली। हाथों में तख्तियां और हथकडिय़ां वे अपनी मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा शिक्षा मंत्री निवास के गेट से पहले ही इन्हें रोक दिया गया।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक संचालक (योजना) भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। परीक्षा 5 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवास एवं पर्यावरण विभाग के 21 पदों की भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी सीजीपीएससी की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Updated on:
24 Mar 2026 02:56 pm
Published on:
24 Mar 2026 02:56 pm
