24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में Monsoon की हुई एंट्री! 27 जिलों में आंधी-बिजली की संभावना, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Monsoon Arrival in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून तेजी से सक्रिय हो रहा है। 24 घंटे में 75% प्रदेश तक पहुंच चुके मानसून के चलते कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।
2 min read
Google source verification
CG Monsoon 2026

CG Monsoon 2026: आज कई जिलों में बारिश के आसार(photo-patrika)

CG Monsoon 2026: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में दस्तक देने के बाद मानसून सिर्फ 24 घंटे में करीब 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम जिले के कुछ हिस्सों में भी जल्द मानसून सक्रिय हो सकता है। प्रदेश में मौसम में बदलाव के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Monsoon 2026: रायपुर में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

राजधानी रायपुर में मंगलवार शाम तेज बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कई जगहों पर पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। डौंडी और नांगर में सबसे ज्यादा 5-5 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं मैनपुर और धमतरी में 4-4 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा सरसीवा, कांकेर, कुकरेल, दरभा, नगरी, धानोरा, भटगांव, मगरलोड, जगदलपुर, राजनांदगांव, बड़े राजपुर और तोकापाल समेत कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई।

27 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कांकेर, बालोद, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, दुर्ग, जशपुर, कबीरधाम, सरगुजा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा सक्रिय

मौसम विभाग (IMD Alert in Chhattisgarh) के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले सात दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जरूरी सतर्कता रखने की अपील की है। वहीं, किसानों और आम लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।