10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: 12 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित की छुट्टी

Public Holiday List: आने वाले 12 अगस्त को प्रदेशभर के शासकीय और प्राइवेट स्कूल समेत सभी कॉलेज, सरकारी दफ्तर व बैंक बंद रहेंगे। इस दिन हरेली ​त्योहार मनाया जाएगा..
2 min read
Google source verification
public holiday

सार्वजनिक अवकाश ( File Photo - Patrika )

Public Holiday in chhattisgarh: अगस्त के महीना स्कूली बच्चों के लिए खुशियां लेकर आया है। इस महीने हर सप्ताह बच्चों एक सार्वजनिक अवकाश की सौगात ​मिलने वाली है। इसकी शुरुआत 12 अगस्त से हो रही है। बता दें कि इसी सप्ताह स्वतंत्रता दिवस भी मनाएं जाएंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में भी रक्षा बंधन समेत कई पर्व व त्योहार इस महीने मनाएं जाएंगे। इसे लेकर शासकीय अवकाश की घोषणा हुई है। ऐसे में इस छुट्टी का इस्तेमाल कर अपने परिवार व दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

Public Holiday list: बुधवार को रहेगी छुट्टी

आने वाले बुधवार यानी 12 अगस्त को छत्त्तीसगढ़ का पहला त्योहार हरेली तिहार मनाया जाएगा। इस दिन को पूरे प्रदेश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री निवास में विशेष आयोजन होते हैं। वहीं पर्व को लेकर प्रदेशभर में छुट्टी घोषित हुई है। इस दिन प्रदेशभर के शासकीय और प्राइवेट स्कूल समेत सभी कॉलेज, सरकारी दफ्तर व बैंक बंद रहेंगे। इसे लेकर आदेश जारी हुआ है।

हरेली त्योहार में क्या-क्या होता है

छत्तीसगढ़ की परंपराओं और संस्कृतिक से ओतप्रोत हरेली तिहार में गाय और बैलों की पूजा के साथ शुरू होता है। त्योहार मुख्य रूप से किसानों और खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है। किसान अपने खेती के औजारों जैसे हल, कुदाल, फावड़ा आदि की पूजा करते हैं और उन्हें घर में रखकर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन घर के मुख्य दरवाजे पर नीम की पत्तियाँ लगाई जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि नीम की पत्तियाँ रोगों और नकारात्मक शक्तियों से बचाती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चे और युवा गेड़ी चढ़ते हैं। हरेली प्रकृति, कृषि, पशुधन और लोकसंस्कृति के प्रति सम्मान का त्योहार है। यह किसानों के जीवन में खुशहाली और अच्छी फसल की आशा का प्रतीक माना जाता है।