रायपुर

Farmers Protest : आंदोलनकारी किसान की मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

मुख्यमंत्री ने मृत किसान के बेटे को फोन लगाकर की बात, कहा- एसीएस से कराएंगे मुआवजा मामले की जांच भाजपा, आप और जकांछ ने की 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग
less than 1 minute read
आंदोलनकारी किसान की मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
आंदोलनकारी किसान की मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रेटी जांच

रायपुर. नवा रायपुर के 27 गांवों के किसान अपनी मांगों को लेकर 70 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। एनआरडीए भवन के पास आंदोलनरत किसानों के साथ मौजूद किसान सियाराम पटेल की शुक्रवार को मौत हो गई थी। इसकी दंडाधिकारिक जांच के आदेश शनिवार को दिए गए। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एन.आर. साहू को जांच अधिकारी बनाया है। एन.आर. साहू किसान सियाराम पटेल की मृत्यु के कारण, मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई आदि बिंदुओं पर जांच करेंगे। जांच अधिकारी को जल्द से जल्द जांच पूरी कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सीएम ने मृत किसान के बेटे से क्या कहा, देखें वीडियो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृत किसान के बेटे से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुआवजा संबंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव (एसीएस) से जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दु:ख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी। उधर, भाजपा ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार उत्तरप्रदेश के किसानों पर मेहरबान है। यहां के किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने लगाए आरोप, देखें वीडियो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस सरकार की संवेदना उत्तरप्रदेश में मुआवजा बांटने के लिए जाग गई, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसान परिवार के लिए उसके मन में कोई संवेदना नहीं है। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य संयोजक कोमल हुपेंडी ने कहा कि नवा रायपुर के आंदोलनकारी किसानों की मांग यदि पूरी नहीं की जाती है तो आप आंदोलन करेगी। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने मृत किसान के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >1) यह भी पढ़ें : दिल्ली से लौट कर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री बोले- तो मैं घर बैठ जाऊंगा...

Published on:
13 Mar 2022 02:31 am