रायपुर

पहली बार बड़े पर्दे पर आएगी यह सिंगर जोड़ी

Raipur News: छत्तीसगढ़ी एल्बम की दुनिया में किशन सेन और पूनम साहू जाना-पहचाना नाम है। तोर सुरता एल्बम से दोनों ने एक साथ नजर आए थे।
less than 1 minute read
Jun 15, 2023
This singer pair will come on the big screen for the first time
जीरो बनही हीरो में नजर आएंगे किशन-पूनम

Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ी एल्बम की दुनिया में किशन सेन और पूनम साहू जाना-पहचाना नाम है। तोर सुरता एल्बम से दोनों ने एक साथ नजर आए थे। इसके बाद उनकी जोड़ी बन गई। दोनों ने कई एल्बम में अभिनय और गायकी दोनों की है।

यह जोड़ी अब बड़े पर्दे पर नजर आएगी। 30 जून को भारती वर्मा निर्देशित जीरो बनही हीरो आ रही है। इसमें यह जोड़ी इश्क लड़ाते नजर आएगी। पूनम कहती हैं, किशन सेन मेरे फेवरेट सिंगर हैं। वे अच्छा लिखते भी हैं। अब तक हम एल्बम के साथी थे, लेकिन सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।

अलग नहीं हो सकते

किशन सेन पत्रिका से खास बातचीत में बताया, हम दोनों ने कई एल्बम एक साथ किए हैं। इसलिए लोग हमें जोड़ी के तौर पर जानने लगे हैं। एक बार मैंने दूसरी एक्ट्रेस के साथ गाना किया तो फैंस के कमेंट आने लगे। वे कहने लगे कि दूसरी एक्ट्रेस के साथ आप जम नहीं रहे। तब मुझे समझ आया कि अब हम चाह के भी कोई गाना किसी और के साथ नहीं कर सकते।

आश्वासन बहुत मिले लेकिन मौका नहीं

किशन ने बताया, मुझे कई लोगों ने आश्वासन दिया कि ये करेंगे, वो करेंगे लेकिन मौका पहली बार मिला है। इस फिल्म में मैं मन भैया का दोस्त बना हूूं। पूनम ने उनकी बहन का रोल किया है। फिल्म में गांव और देश के प्रति प्रेम दिखाया गया है। यह फिल्म हर उस व्यक्ति की कहानी कहती है जिसने संघर्ष के बल पर खुद को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाया है।

Published on:
15 Jun 2023 11:22 am
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप