रायपुर

CG Politics: भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तीन मंत्री, पहले दिन कृषि मंत्री नेताम रहेंगे मौजूद…

CG Politics: इस दौरान मंत्रियों द्वारा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 10 सितंबर से शुरू हो रहे समस्या निवारण शिविर में पहले दिन कृषि मंत्री राम विचार नेताम कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।
less than 1 minute read
Sep 09, 2024
CG politics news

CG Politics: प्रदेश भाजपा कार्यालय में साय सरकार के तीन मंत्रियों द्वारा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाएगी। इस दौरान मंत्रियों द्वारा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 10 सितंबर से शुरू हो रहे समस्या निवारण शिविर में पहले दिन कृषि मंत्री राम विचार नेताम कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।

इसके बाद 12 सितंबर को गृह मंत्री विजय शर्मा और 13 सितंबर को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल समस्याएं सुनने मौजूद रहेंगे। मंत्रियों के पास अपनी समस्याएं रखने के पहले कार्यकर्ताओं को पंजीयन रखना होगा। इसके लिए दोपहर 1 से दो बजे तक पंजीयन कराना होगा।

फिर दो से पांच बजे के बीच मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रख सकते हैं। इस दौरान प्रदेश भाजपा महामंत्री भरतलाल वर्मा, रामू रोहरा और प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने दी है।

Published on:
09 Sept 2024 11:46 am