3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1 फीसदी औसत बारिश दर्ज

अब तक औसतन 1155.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। एक दशक के आधार पर इस अवधि का बारिश का सामान्य औसत 1131.1 मिलीमीटर रहा है।
2 min read
Google source verification
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में सामान्य से बेहतर वर्षा दर्ज की गई है। 1 जून से शुरू हुए इस वर्षा सत्र में अब तक राज्य का औसत वर्षा प्रतिशत पिछले 10 वर्षों के औसत के मुकाबले 102.1 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक औसतन 1155.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि पिछले एक दशक के आधार पर इस अवधि का सामान्य औसत 1131.1 मिलीमीटर रहा है।

छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 3 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़े जारी किए गए। ​इस बार प्रदेश में बारिश की काफी विविध स्थिति देखने को मिल रही है। जहां एक ओर बलरामपुर जिले ने 165.3 प्रतिशत की औसत दर और 1556.6 मिलीमीटर बारिश के साथ वर्षा प्रतिशत के मामले में पूरे राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

वहीं कुल वर्षा के परिमाण में नारायणपुर जिला 1720.2 मिलीमीटर के साथ सबसे आगे है। दूसरी ओर, राज्य के मैदानी और कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में अपेक्षित बारिश नहीं हो पाई है, जिनमें बेमेतरा जिला महज 674.9 मिलीमीटर बारिश और 80.4 प्रतिशत वर्षा दर्ज करके सूची में सबसे निचले पायदान पर है।

जमकर बरसे मेघ: भौगोलिक आधार पर प्रदेश के विभिन्न इलाकों का हाल देखा जाए, तो उत्तर छत्तीसगढ़ और मैदानी इलाकों के कई जिलों में बादलों ने जमकर पानी बरसाया है। राजधानी रायपुर में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है। इन जिलों में औसत बारिश का आंकड़ा काफी ऊपर रहा-

रायपुर- 1307.4 मिमी बारिश (135.4%)

गरियाबंद- 1463.7 मिमी (130.7%)

सारंगढ़-बिलाईगढ़- 1181.4 मिमी (131.4%)

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर- 1216.9 मिमी (122.7%)

बालोद- 1311.8 मिमी (121.6%)

औसत से काफी कम बरसात: छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों को मानसून के इस सीजन में थोड़ी निराशा हाथ लगी है। बस्तर संभाग और सरगुजा अंचल के कुछ जिलों में सामान्य औसत से काफी कम वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

कांकेर- 1222.5 मिमी बारिश (74.3%)

सरगुजा- 627.3 मिमी (74.9%)

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी- 1006.8 मिमी (77.0%)

बीजापुर- 1516.6 मिमी (79.1%)

जशपुर- 871.9 मिमी (79.3%)

सुकमा- 1226.3 मिमी (80.2%)

संतोषजनक बारिश: सूरजपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों में भी मानसून की बारिश संतोषजनक रही है। यहां बारिश का प्रतिशत 100 से 120 फीसदी के बीच दर्ज किया गया है।

सामान्य से थोड़ा कम: इस मानसून सीजन में बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम और बस्तर जैसे जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से थोड़ा कम 85 से 99 प्रतिशत के बीच सिमट कर रह गया है।