रायपुर

Raipur News: हंस ट्रेवल्स ऑफिस में मिले 3 बोरा नोट, 10-20 के 16 लाख रुपए बरामद, बंगाल से दिल्ली जा रहा था पार्सल

Raipur News: बोरे को खोला गया, तो उसमें 10-10 और 20-20 के नोटों का बंडल भरा था। पूरी राशि 16 लाख रुपए निकली। नोटों को साधारण बोरों में भरकर रखा गया था।

2 min read
May 07, 2026
हंस ट्रेवल्स ऑफिस में मिले 3 बोरा नोट (Photo Patrika)

Raipur News: पार्सल के जरिए हवाला का लाखों रुपए पश्चिम बंगाल से दिल्ली भेजा जा रहा था। इसकी भनक लगते ही रायपुर में पुलिस ने छापा मारकर पूरी राशि जब्त कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है। रकम भेजने वाले और रकम प्राप्त करने वाले का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अशोका मिलेनियम िस्थत हंस ट्रेवल्स के ऑफिस में भारी मात्रा में हवाला का पैसा पार्सल होने की सूचना मिली थी।

इसके आधार पर राजेंद्र नगर पुलिस की टीम ने ट्रेवल्स ऑफिस में छापा मारा। मौके पर तीन साधारण बोरा मिला। बोरे को खोला गया, तो उसमें 10-10 और 20-20 के नोटों का बंडल भरा था। पूरी राशि 16 लाख रुपए निकली। नोटों को साधारण बोरों में भरकर रखा गया था। इसमें केवल कोलकाता से रायपुर लिखा गया था। ये रकम किसके और किसे भेजा जा रहा था? इसका पता नहीं चल पाया है।

फिलहाल पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। नोटों से भरे तीनों बोरे का पार्सल कोलकाता से हंस ट्रेवल्स की बस में लोड किया गया था। बस रायपुर पहुंची। इसके बाद रायपुर से दिल्ली के लिए दूसरे बस में लोड किया जाना था। इस बीच पुलिस को भनक लग गई। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बोरे को जब्त कर लिया। ट्रेवल्स वाले से कोलकाता ऑफिस से पार्सल लोड करने वाले की जानकारी मंगाई गई है। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता से उदय सिंह ने पार्सल भेजा था। इसे दिल्ली के गुप्ता के पास भेजा गया था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

अधिकांश नोट हैं पुराने

पुलिस के मुताबिक जब्त हुए अधिकांश नोट पुराने हैं। जब्त राशि का दावा करने वाले अब तक सामने नहीं आए हैं। इससे हवाला के जरिए रकम भेजने की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि फिलहाल हवाला का रकम होने का लिंक नहीं मिला है। अभी जांच की जा रही है।

आयकर विभाग को सूचना

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आयकर विभाग को भी सूचना दे दी है, जिससे आर्थिक एंगल से जांच हो सके। हंस ट्रैवल्स के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है और पार्सल बुक कराने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश जारी है। जरूरत पड़ने पर बाकी एजेंसियों की भी मदद ली जाएगी।

हंस ट्रेवल्स के ऑफिस से तीन बोरा बरामद हुआ है। इसमें 10 और 20 के नोटों का बंडल भरा मिला है। इसमें डीआरआई का योगदान नहीं है।

-अजहरूद्दीन, टीआई, राजेंद्र नगर,रायपुर

Updated on:
07 May 2026 09:41 am
Published on:
07 May 2026 09:40 am
Also Read
View All