रायपुर

‘जन-गण-मन’ यात्रा के तहत आज महासमुंद, सरायपाली और रायगढ़ की यात्रा करेंगे गुलाब कोठारी, देखें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Gulab Kothari on election tour: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ‘जन-गण-मन’ यात्रा के तहत बुधवार (27 सितंबर) को महासमुंद, पिथौरा, सरायपाली, सारंगढ़ और रायगढ़ की यात्रा पर रहेंगे।

less than 1 minute read
Sep 27, 2023
Today Gulab Kothari will visit Mahasamund, Saraipali and Raigarh
आज महासमुंद, सरायपाली और रायगढ़ की यात्रा करेंगे गुलाब कोठारी

रायपुर। Gulab Kothari's visit to Chhattisgarh: पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ‘जन-गण-मन’ यात्रा के तहत बुधवार (27 सितंबर) को महासमुंद, पिथौरा, सरायपाली, सारंगढ़ और रायगढ़ की यात्रा पर रहेंगे। वे रायपुर से सुबह नौ बजे प्रस्थान करेंगे और (Gulab Kothari on election tour) करीब 10 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। यहां वे राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के विभिन्न लोगों से मुलाकात करेंगे।

यहां से वे 11 बजे रवाना होकर 12 बजे पिथौरा, दोपहर एक बजे सरायपाली, 4 बजे सारंगढ़ और शाम 05.30 बजे रायगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वे गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर प्रदेश व क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों, जनता की उम्मीदों और सरकारी योजनाओं की हकीकत के बारे (Jan Gan Man Yatra) चर्चा करेंगे। बता दें कि चुनाव वाले राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनता का मानस टटोलने के लिए कोठारी ने 12 सितंबर से राजस्थान के अजमेर जिले से (Gulab Kothari's visit to Chhattisgarh) इस यात्रा की शुरुआत की थी। राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश पहुंच कोठारी जनता और जनप्रतिनिधियों से रू-ब-रू हुए थे।

Published on:
27 Sept 2023 11:33 am