छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आईसीआईसीआई बैंक शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर नकली सोना जमा कर 48 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने नकली सोना जमा कर लोन लेने वाले और सोने का परीक्षण कर गलत जानकारी देने वाले साेनार के खिलाफ धारा 120 बी, 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर अमित शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि राजनांदगांव के मिलचाल निवासी राजेश लूनिया ने स्वर्ण आभूषणों का भौतिक परीक्षण करने वाले बैंक द्वारा स्वीकृत सोनार राजकुमार देवकर से मिलीभगत कर गोल्ड लोन लेने बैंक में 1405.45 ग्राम सोना जमाकर 48 लाख रुपए का लोन लिया था। इस दौरान आरोपी राजेश लूनिया ने अंजोरा स्थित बैंक शाखा में भी सोना जमा कर लोन ले लिया।
दूसरे सोनार से परीक्षण के बाद खुलासा
अंजोरा शाखा के द्वारा जमा किए सोने को दूसरे सोनार से परीक्षण कराया गया। इस दौरान नकली सोना होने का खुलासा हुआ। इसके बाद राजनांदगांव शाखा ने भी राजेश लूनिया द्वारा जमा किए सोने की दूसरे सोनार से जांच कराई गई। यहां जमा किया सोना भी नकली निकला।